Munmun Dutta On Marriage Plans: टीवी की बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कंट्रोवर्सी में बनी हुई हैं। हाल ही में हर तरफ ये खबर फैल गई थी कि बबीता जी ने टप्पू से सगाई कर ली है। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट (Raj Anadkat) की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद इन दोनों एक्टर्स को सामने आकर चुप्पी तोड़ फेक न्यूज का खंडन करना पड़ा। लेकिन रूमर्स हैं कि रुकने का नाम ले ही नहीं रहीं। ऐसे में अब मुनमुन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस के सामने सफाई पेश की है और शादी को लेकर एक बड़ा बयान भी दे दिया है।
मुनमुन ने प्रेग्नेंसी को लेकर दिया जवाब
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘ये कितना मजाकिया है कि फेक न्यूज जंगल में आग की तरह फैलती है और आपके पास बूमरैंग की तरह वापिस आती रहती है। चीजों को एक बार फिर रख रही हूं- न सगाई हुई है, न शादी और न ही प्रेग्नेंट हूं।’ इतना ही नहीं उन्होंने शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर फैंस के भी कान खड़े हो जाएंगे। अक्सर मुनमुन को ये कहकर ट्रोल किया जाता है कि वो खुद से छोटे एक्टर राज अनादकट को डेट कर रही हैं। अब उन सभी ट्रोलर्स को मुनमुन दत्ता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।
मुनमुन दत्ता ने फेक न्यूज पर दिया बयान
शादी को लेकर क्या बोलीं मुनमुन दत्ता?
उन्होंने अपनी अगली स्टोरी पोस्ट कर लिखा, ‘अगर और जब भी मैं शादी करूंगी, चाहे वो छोटे से हो या मुझसे बड़े से, मैं इसे बेहद गर्व से करूंगी। हनी! ये मेरे बंगाली जींस हैं। हमेशा प्राउड और ब्रेव। जोई मां दुर्गा।’ यानी एक्ट्रेस का कहना है कि शादी के लिए वो उम्र को मुद्दा नहीं बनाएंगी। उन्हें जब भी लड़का पसंद आएगा और वो शादी का इरादा बनाएंगी तो वो किसी से नहीं डरने वालीं और बेबाकी से रिश्ते में बंध जाएंगी। फिलहाल वो शादी के मूड में नजर नहीं आ रही हैं और वो इन फेक न्यूज से थक चुकी हैं।
मुनमुन ने शादी पर कही ये बात
फेक न्यूज पर मुनमुन का रिएक्शन
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के फैंस के लिए खुशखबरी, बिग बी को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
मुनमुन ने किया पोस्ट
अपने आखिरी पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने लिखा है, ‘मैं अब अपनी एनर्जी इस फेक चीजों में नहीं लगाऊंगी। जिंदगी में बेहतर चीजों की ओर आगे बढ़ रही हूं। ईश्वर दयालु है और जिंदगी खूबसूरत।’ अब एक्ट्रेस के ये नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। साथ ही अब उनका जवाब उन लोगों के मुंह पर ताला लगाने के लिए काफी है जो उन्हें अक्सर शादी और रिलेशनशिप के नाम पर निशाने पर ले आते हैं। एक्ट्रेस का ये बोल्ड और बिंदास अंदाज अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा एक्ट्रेस के इतने एफर्ट्स के बाद क्या ये अफवाहें यहां रुकती हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines