Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) वैसे तो लाइमलाइट में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिन को-स्टार राज अनदकट (Raj Anadkat) के साथ उनकी सगाई खबरों ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मुनमुन और राज ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इन खबरों को नकार दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मुनमुन दत्ता, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कौन हैं मुनमुन दत्ता?
आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर, 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। एक्टिंग इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री ली हुई है। बचपन से ही मुनमुन का सपना डॉक्टर बनने का था लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में खींच लाई। मुनमुन ने अपना टीवी डेब्यू साल 2004 में किया। उन्हें पहली बार शो ‘हम सब बाराती’ में देखा गया था। हालांकि मुनमुन को असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली है। इस शो में बबीता जी का किरदार निभाकर वह घर-घर में पॉपुलर हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: तुम्हें उसके साथ सोना होगा… मशहूर एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताया क्या हुआ था उस रात को
फैशन वर्ल्ड का रहीं हिस्सा
इसके अलावा मुनमुन दत्ता को फिल्म में भी देखा जा चुका है। एक्ट्रेस फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन दत्ता ने एक्टिंग के अलावा फैशन वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बनाई है। टीवी में आने से पहले उन्होंने कुछ फैशन शो में भी हिस्सा लिया था। हालांकि जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग से दूरी बना ली थी।
को-स्टार संग सगाई
आपको बता दें कि शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू यानी राज अनदकट के साथ मुनमुन दत्ता के अफेयर की चर्चा कई बार हो चुकी है। बीते दिनों जब दोनों की गुपचुप सगाई की खबर आई तो उसने लोगों के होश उड़ा दिए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मुनमुन दत्ता ने एक पोस्ट के जरिए सफाई देते हुए इन खबरों को बकवास बताया। उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत घटिया है। इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। मैं अपनी एनर्जी इन अफवाहों में खर्च नहीं करना चाहती हूं।’
टप्पू ने भी बताया सच
उधर, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के टप्पू यानी राज अनदकट की टीम ने भी मुनमुन दत्ता संग सगाई की खबरों को महज अफवाह बताया। टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं पहले कही क्लीयर कर दूं कि आप लोग जो खबर सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं, उसके बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह नॉनसेंस और बेसलेस है।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines