Munawar Faruqui Case: स्टैंड अप कॉमेडियन और रियलिटी शोज के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इस वक्त राजस्थान में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन यहां जाने से पहले वो पुलिस की हिरासत में थे। हाल ही में मुंबई के एक हुक्का बार में पुलिस रेड के दौरान मुनव्वर फारुकी पकड़े गए थे। पुलिस ने इस बार में मौजूद कई लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ भी की। ये बात अलग है कि मुनव्वर को इस केस में तुरंत ही बेल मिल गई। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
मुनव्वर फारुकी की हुक्का केस में बढ़ी मुश्किलें
पूरी दुनिया इस वक्त मुनव्वर फारुकी के बारे में और उनकी मुश्किलों को लेकर बात कर रही है लेकिन कॉमेडियन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। ऐसा देखकर अगर आपको भी यही लग रहा है कि मुनव्वर की मुश्किलें खत्म हो गई हैं तो बता दें, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उनके खिलाफ कंप्लेंट फाइल हो चुकी है और पुलिस ने उन्हें बेल पर छोड़ दिया है, फिर भी उनके सिर पर अभी भी खतरे की तलवार लटक रही है। दरअसल, मुनव्वर का मेडिकल टेस्ट पॉजिटिव आया था ऐसे में उन्हें जांच एजेंसी कभी भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
हुक्का केस मुनव्वर फारुकी ने ली चुटकी
जल्द होगी मुनव्वर फारुकी से पूछताछ
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच मुनव्वर फारुकी को अवैध तरीके से हुक्के का सेवन करने के लिए कभी भी बुलावा भेजकर उनसे पूछताछ कर सकती है। यानी मुनव्वर फारुकी की रिहाई का मतलब उनकी आजादी नहीं है। बता दें, बीती रात बिग बॉस 17 के विनर को हर्बल हुक्के के नाम पर तंबाकू पीने पर पकड़ा गया था। पुलिस ने उन पर IPC की धारा 285 और 336 के तहत केस भी दर्ज कर लिया। रात में ही पुलिस ने उन्हें एक नोटिस देकर छोड़ दिया था लेकिन अब खबर आ रही है कि SS ब्रांच जल्द ही मुनव्वर से इस मामले में पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस वेंटिलेटर पर, 13 दिन बाद हेल्थ अपडेट देते रो पड़ी बहन, मांगी मदद
मुनव्वर ने हुक्का केस पर दिया रिएक्शन
SS ब्रांच जहां मुनव्वर फारुकी को बुलाने के प्लान बना रही होगी, वहीं मुनव्वर हैं कि सोशल मीडिया पर इस बात का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में मुनव्वर फारुकी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन तस्वीर से ज्यादा ध्यान उनका कैप्शन खींच रहा है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए मुनव्वर ने खिलाड़ी 786 के गाने के बोल लिखे हैं। मुनव्वर ने लिखा, ‘तेरा प्यार प्यार प्यार।’ आगे तो लोग समझ ही गए हैं कि वो कहना क्या चाहते हैं। वो हुक्का केस को लेकर मजे लेते हुए दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines