Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मगर इस बार रणवीर (Ranveer Singh) अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर फिर से विवादों में घिर गए हैं। वहीं रणवीर पर निशाना साधने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि छोटे पर्दे का शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना हैं। मुकेश खन्ना रणवीर से काफी नाराज हैं और उन्होंने रणवीर को खूब खरी खोटी सुनाई है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणवीर की क्लास लगानी शुरू कर दी है।
शक्तिमान फिल्म से जुड़ा है मामला
छोटे पर्दे का सुपरहिट शो ‘शक्तिमान’ तो सभी ने देखा होगा। इस शो से ज्यादातर लोगों के बचपन की यादें जुड़ी हैं। पिछले काफी समय से ‘शक्तिमान’ शो पर फिल्म बनाने की बात चल रही है। खबरें आ रहीं थीं कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में शक्तिमान का रोल निभाएंगे और उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का गुस्सा फूट पड़ा है।
मुकेश खन्ना ने दिया बयान
मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़ास निकाली है। उन्होंने रणवीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं शक्तिमान की इज्जत का मजाक नहीं बनने दूंगा। इसी के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, पूरा सोशल मीडिया महीनों से इन अफवाहों से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज था इसे लेकर। मैं चुप रहा। लेकिन जब चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता।
न्यूड फोटोशूट पर भड़के
मुकेश खन्ना ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट की भी काफी आलोचना की है। न्यूड तस्वीरें खिंचवाने पर कमेंट करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि, रणवीर को देश छोड़कर विदेश चले जाना चाहिए। उन्हें फिनलैंड या स्पेन में जाकर रहना चाहिए, जहां न्यूडिटी के कैंप लगते हैं। वहां खुलेआम घूमें और फिल्मों में काम करें। ऐसे ढेर सारे सीन करने के लिए वहां जरूर मिलेंगे।
यूजर्स ने दिया साथ
मुकेश खन्ना की इस पोस्ट कर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह शक्तिमान नहीं करेगा कन्फर्म…वरना पूरा शक्तिमान बर्बाद कर देता वो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुकेश जी आप ही हीरो बन जाइए इसमें…रजनी सर अगर इस उम्र में चिट्टी में बन सकते हैं तो आप अपनी मूवी में शक्तिमान क्यों नहीं बन सकते हैं।’ अगले यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब तो रणवीर सिंह भी बोल देगा सॉरी शक्तिमान।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘दिल को सुकून मिला ये खबर सुनकर कि रणवीर शक्तिमान नहीं बन रहे।’ वहीं कई यूजर्स इस रोल के लिए विद्युत जामवाल और अक्षय कुमार को बेस्ट बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines