Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: कोई भी मां-बाप हो, उसका अपने बच्चे से बेहद खास और अलग अगाव होता है। हर कोई अपने बच्चों के लिए वो सब करता है, जिससे उन्हें स्पेशल फील हो। इन दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सेरेमनी के पहले दिन के कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच इंटरनेट पर एक और वीडियो सामने आया है, जो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का है।
‘प्यार हुआ’ पर रिहर्सल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का होने वाली बहू और अपने बेटे के लिए खास प्यार झलक रहा है। इस वीडियो में मुकेश और नीता अंबानी लिप-सिंग के साथ ‘प्यार हुआ’ गाने पर रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस बेहद कमाल का है। मुकेश और नीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है और आपका डांस भी बेहद शानदार है। दूसरे ने लिखा कि AWW… सो क्यूट। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि इतना अमिर और पावरफुल होने के बाद भी ये सब करना, सच में बहुत ही क्यूट है ये। एक अन्य ने कहा कि सुपर से भी ऊपर। एक और ने कहा कि सो स्वीट एंड नाइस। आप सभी हमेशा ऐसे ही साथ रहे। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
बेहद खास रहा पहला दिन
बता दें कि इस प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। लोगों में इस इवेंट के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट है। हालांकि इस प्री-वेडिंग सेरेमनी का पहला दिन बीत गया है, जो कॉकटेल पार्टी पर था। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच से मेहमानों का वेलकम किया, अनंत-राधिका ने बग्गी में एंट्री ली, रिहाना ने भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया और भी बहुत खास इस पार्टी में हुआ।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग सेरेमनी में Rihanna ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, पार्टी के बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines