हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Exclusive: म‍िल‍िए उस शख्‍स‍ियत से, जो साल दर साल खोजती है Miss World के ल‍िए खूबसूरत चेहरे

Miss World: साल दर साल दुनियाभर की तमाम हसीनाओं में से एक ‘खूबसूरत चेहरे’ को निकालती हैं Julia Evelyn Morley। न्यूज24 के कैमरे पर Julia Evelyn Morley आईं, तो उन्होंने क्या कहा? Miss World ऑर्गनाइजेशन की CEO ने की खूब बात।

विज्ञापन
Julia Evelyn Morley, IMAGE CREDIT- Google

Miss World, Julia Evelyn Morley: एक दो साल नहीं, एक दो हसीना नहीं… साल दर साल हुई ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में दुनियाभर के तमाम देशों की हसीनाओं ने अपना जलवा दिखाया है। वैसे तो ‘मिस वर्ल्ड’ को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है। विवादों से भी इस कॉम्पिटिशन का पुराना नाता रहा है। जब मशहूर टीवी होस्ट के दिमाग में इस कॉम्पिटिशन का आइडिया आया, तो उन्होंने इसे साल दर साल आयोजित करने का फैसला लिया।

न्यूज24 के कैमरे पर Julia Evelyn Morley 

फिर जब Eric Morley नहीं रहे, तो इस इवेंट की जिम्मेदारी ली उनकी पत्नी ने। जी हां, अब साल दर साल दुनियाभर की तमाम हसीनाओं में से एक ‘खूबसूरत चेहरे’ को निकालती हैं Julia Evelyn Morley। न्यूज24 के कैमरे पर जब Julia Evelyn Morley आईं, तो उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं….

विज्ञापन

हमारे पास दिमाग है, दिल है, आत्मा है- Julia Morley

बीते साल Miss World ऑर्गनाइजेशन की CEO Julia Morley, न्यूज24 के स्टूडियो में मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब महिलाएं स्विमसूट में स्टेज पर आती हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो सिर्फ देखने की चीज हैं। नहीं, बिल्कुल नहीं बल्कि इसके जरिए मेरी ये विश है कि महिलाओं को पता लगे कि हमारे पास दिमाग है, दिल है, आत्मा है और हम अपने परिवार को भी बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी इंसान है और हमें इंसान की तरह से ही ट्रीट किया जाना चाहिए। Julia Morley ने कहा कि ये मैटर नहीं करता है कि आप कहा से है, लेकिन ‘इंडिया इज आ हार्ट’। उन्होंने कहा कि भारत आने हमेशा ही बेहद वेलकमिंग रहा है।

71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता

बता दें कि इस बार की ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता भी भारत में हो रही है। 28 साल बाद इंडिया फिर से इस कॉम्पिटिशन की मेजबानी कर रहा है। मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और साल 2013 की ‘विश्व सुंदरी’ Megan Young बतौर प्रजेंटर मंच पर नजर आएंगे। साथ ही नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘रग-रग में बसा…’, Miss World के बाद क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगी Sini Shetty?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola