Miss World 2024: शनिवार की रात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 (Miss World 2024) ब्यूटी कॉन्टेस्ट देखने को मिला। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सिनी शेट्टी टॉप 7 में आकर बाहर हो गईं। ऐसे में मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की हसीना Krystyna Pyszkova के सिर पर सजा है। 117 कंटेस्टेंट्स में से सिनी शेट्टी ने टॉप 7 में अपनी जगह बनाई। वहीं टॉप 7 राउंड में होस्ट के सवाल पर सिनी शेट्टी ने शानदार जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया है।
होस्ट ने पूछा सवाल
मिस वर्ल्ड 2024 के मंच पर सिनी शेट्टी से महिला सशक्तिकरण से जुड़ा सवाल पूछा गया। जिसपर सिनी शेट्टी ने बेहद खूबसूरत जवाब दिया। मिस वर्ल्ड 2024 को करण जौहर और मेगन यंग ने होस्ट किया। वहीं टॉप 7 में पहुंचने के बाद होस्ट ने सिनी शेट्टी से सवाल किया कि, कुछ ऐसे सुझाव दें जिसकी मदद से सोशल मीडिया पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
सिनी ने दिया जवाब
होस्ट के सवाल पर सिनी शेट्टी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देते हुए कहा – आज हम एक ऐसे युग में रहते हैं जहां सोशल मीडिया काफी मजबूत है। हम बातचीत और जागरुकता के जरिए बदलाव ला सकते हैं। मेरा मानना है कि सोशल मीडिया में दुनिया को बदलने की ताकत है। ऐसे में सोशल मीडिया की मदद से जागरुकता फैलाकर महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सकता है। और आज इस मंच से मैं सोशल मीडिया के जरिए एक नए बदलाव की ताकत बनना चाहती हूं।
भावुक हुईं सिनी शेट्टी
सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 का ताज जीतने की पुरजोर कोशिश की। सिनी बेशक यह ताज अपने नाम नहीं कर पाईं मगर उन्होंने लाखों दिल जीत लिए हैं। टॉप 7 से बाहर होने के बाद सिनी भावुक नजर आईं। उनकी आंखों में आंसू थे। मगर इसके बावजूद सिनी ने मुस्कुराते हुए सभी को गले लगाकर आभार व्यक्त किया। सिनी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर लोग उनका हौंसला बढ़ाने में लगे है। हार के बावजूद कई लोग सिनी को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि थैंक्यू सिनी शेट्टी का टैग इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
11 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
48 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
79 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
200 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
222 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines