Miss World 2024 Live Update: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। इस प्रतियोगिता में 112 देशों के के पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता का पहला राउंड हो गया है, जिसे ब्राजील की सुंदरी Leticia Frota ने जीत लिया है। Leticia ब्यूटी विथ द पर्पज की विनर बनी हैं। उनके नाम की अनाउंसमेंट करण जौहर ने की है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं Leticia Frota?
कौन हैं Leticia Frota
आपको बता दें कि Leticia Frota ब्राजील की रहने वाली हैं। एक सफल उद्यमी होने के साथ ही वह डिजिटल इन्फ्लुएंसर भी हैं। इस समय Leticia Frota लेटिसिया मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं और न्यूरोसाइकोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Leticia Frota छोटे बच्चों और बड़े युवावस्था के लोगों के साथ काम करना चाहती हैं। फिलहाल आज वह मिस वर्ल्ड बनने की रेस में शामिल हैं।
इन तीन को हराकर बनीं विनर
आपको बता दें कि Leticia Frota ने ब्यूटी विथ द पर्पज के राउंड में तीन सुंदरियों को तगड़ी शिकस्त दी। इसमें मिस युगांडा हन्ना तुमुकुंडे, मिस यूक्रेन एन न्यू सोफिया शामिया और मिस नेपाल प्रियंका रानी जोशी को हराकर ब्यूटी विद अ पर्पस राउंड को जीता है। अब चारों सुंदरियां मिस वर्ल्ड 2024 के टॉप 40 में पहुंच गई हैं। इन चारों को 10 फाइनलिस्ट में से सिलेक्ट किया गया था। इसकी घोषणा पहले 3 मार्च को 71वें ब्यूटी विथ द पर्पज गाला डिनर के दौरान मिस वर्ल्ड के स्विन मिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव की गई थी।
करण जौहर कर रहे होस्ट
गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले में 12 जज का पैनल होगा जिसके लिए कृति सेनन, अमृता फडणवीस, हरभजन सिंह और साजिद नाडियावाला वेन्यू पर पहुंचे हैं। इवेंट की शुरुआत 7:30 बजे से हुई है। आपको बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता को होस्ट कर रहे हैं। आप इस इवेंट को 7:30 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी LIV पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines