हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Krystyna को किस्मत से मिला Miss World 2024 का ताज! Sini Shetty से भी पीछे थीं, जो रहीं रनर-अप

Miss World 2024: भारत की धरती पर क्रिस्टीना पिजकोवा को 71वीं ‘विश्व सुंदरी’ चुना गया है। अब इसे संयोग कहे या किस्मत…?

विज्ञापन
Miss World 2024

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 का ताज Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Pyszkova) के सिर सजा है। भारत की धरती पर क्रिस्टीना पिजकोवा को 71वीं ‘विश्व सुंदरी’ चुना गया है। बता दें कि जहां 28 साल बाद भारत ने इस इवेंट की मेजबानी की है, तो वहीं इंडिया की तरफ से इसे सिनी शेट्टी रिप्रेंट कर रही थीं, जो टॉप 8 में अपनी जगह बनाने में कामयाब भी रहीं। हालांकि अब जब 71 विश्व सुंदरी का चयन हो गया है, तो इसे संयोग कहे या किस्मत…?

टॉप 8 की लिस्ट

दरअसल, अगर मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता के टॉप 8 की लिस्ट देखी जाए, तो उसमें पहले नंबर पर ब्राजील, दूसरे पर त्रिनिदाद और टोबैगो, तीसरे पर बोत्सवाना, चौथे पर युगांडा, पांचवे पर चेक रिपब्लिक, छठवें पर इंग्लैंड, सातवें पर इंडिया और आठवें पर लेबनान थी, लेकिन फिर भी टॉप 5 पर रहीं चेक रिपब्लिक ने 71 ‘विश्व सुंदरी’ का खिताब अपने नाम कर लिया और आठवें नंबर पर भारत की सिनी शेट्टी से भी पीछे रहीं लेबनान पहली रनर-अप बनकर सामने आई। इसे किस्मत कहें या संयोग?

Krystyna Pyszkova और Yasmina Zaytoun

Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा (Krystyna Pyszkova) और Lebanon की Yasmina Zaytoun, दोनों की ही किस्मत ने उनका साथ दिया है, जो इतना पीछे होकर भी ये दोनों टॉप टू में शामिल हुई और दोनों ने अपने नाम इस इवेंट को किया। दोनों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि बुद्धिमानी के भी लोग कायल हुए और उनकी काबिलियत पर ही उन्हें ये खिताब मिला है। सोशल मीडिया पर हर कोई दोनों को बधाई दे रहा है। साथ ही दोनों की खूब तारीफ भी हो रही है।

विज्ञापन

लोगों ने अपने-अपने फेवरेट को किया सपोर्ट

हालांकि अगर यूजर्स की बात करें तो सभी अपनी फेवरेट के लिए कमेंट्स कर रहे थे और अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे थे कि 71 विश्व सुंदरी कौन होगी और अंत में ये खिताब मिला क्रिस्टीना पिजकोवा को और रनर-अप बनीं Yasmina Zaytoun।

यह भी पढ़ें- एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री बनी डेथ वैली, तीन महीने में चार स्टार्स की मौत पर उठे सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola