Miss World 2024: बस कुछ घंटे और फिर दुनिया को नई ‘विश्व सुंदरी’ मिल जाएगी। जी हां, कुछ ही घंटों में ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का फिनाले शुरू हो जाएगा, जिसमें टॉप फाइनलिस्ट होंगी और फिर उनमें से एक बनेंगी 71वीं ‘विश्व सुंदरी’।
12 जज चुनेंगे 71वीं ‘विश्व सुंदरी’
इस बार 28 साल बाद भारत इस कॉम्पिटिशन की मेजबानी कर रहा है और 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता के जज की कुर्सी पर एक-दो या तीन बल्कि 12 जज होंगे, जो भारत की धरती पर 71वीं ‘विश्व सुंदरी’ का चयन करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से वो सेलिब्रिटी हैं, जो 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता के जज की कुर्सी संभालेंगे?
चंद घंटे की दूरी पर फिनाले
‘मिस वर्ल्ड’ कॉम्पिटिशन अब अपने फिनाले से चंद घंटे की दूरी पर है। फिनाले से पहले इस बार के कॉम्पिटिशन की जजों की लिस्ट भी आ गई है, जिसमें 12 सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है। 12 जजों का पैनल 71वीं ‘विश्व सुंदरी’ को चुनेगा। इस लिस्ट में मनोरंजन जगत से लेकर, कई बड़ी हस्तियों सहित Miss World ऑर्गनाइजेशन की CEO Julia Morley भी शामिल हैं।
कई नामचीन चेहरे बनें जज
‘मिस वर्ल्ड’ कॉम्पिटिशन के जज की कुर्सी पर मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फड़नवीस, अभिनेत्री कृति सेनन, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, तीन पूर्व मिस वर्ल्ड और Miss World ऑर्गनाइजेशन की CEO Julia Morley और अन्य एडिशनल मेंबर्स मौजूद रहेंगे।
जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा फिनाले
71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग मेजबान के रूप में स्टेज पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस बार के कॉम्पिटिशन में सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी धूम मचाएंगे। बता दें कि आज यानी 9 मार्च को 28 साल बाद मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अब बस हर कोई दिल थाम कर बैठा है और सबको इंतजार है 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ का। देखने वाली बात होगी कि इस बार ये ताज किसके सिर सजेगा?
यह भी पढ़ें- Exclusive: मिलिए उस शख्सियत से, जो साल दर साल खोजती है Miss World के लिए खूबसूरत चेहरे
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
21 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
22 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
22 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines