Miss World Eligibility: 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की धरती पर मिस वर्ल्ड 2024 हो रहा है। 71वें मिस वर्ल्ड का फिनाले आज शनिवार को मुंबई में होगा जिसपर सभी की नजरें हैं। भारत की तरफ से सिनी शेट्टी ब्यूटी पेजेंट को रिप्रजेंट कर रही हैं। जाहिर है कि मिस वर्ल्ड बनने का सपना अधिकतर लड़कियों का होता है। हालांकि कई बार जानकारी के अभाव में लोग इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाते हैं।
अगर आपका सपना भी मिस वर्ल्ड बनने का है तो आपको बता दें कि सिर्फ सुंदरता की आपको इस मुकाम तक नहीं ले जाएगी। इस ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने के लिए तीन राउंड होते हैं। तीनों राउंड को क्रॉस करने वाले कंटेस्टेंट्स ही मिस वर्ल्ड बनने की रेस में शामिल होते हैं। आइए जानते हैं…
मिस वर्ल्ड बनने की एलिजिबिलिटी
अगर आप मिस वर्ल्ड बनने के बारे में सोच रही हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली कंटेस्टेंट की उम्र 18-25 साल के बीच होनी चाहिए। एप्लिकेंट शादीशुदा नहीं होनी चाहिए और न ही इंगेजमेंट हुई हो। वहीं आपकी हाइट 5’3 इंच या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप इंटरनेशनल लेवल पर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना चाहती हैं तो आपको अप्लाई करने से पहले अपने देश में राष्ट्रीय निदेशक के जरिए आवेदन करना होगा। वहीं नेशनल लेवल पर होने वाले कंपटीशन का विनर बनना होगा। इसमें आपको रैंप वॉक और इंटरव्यू के जरिए खुद को अट्रैक्टिव, इंटेलीजेंट और कॉन्फिडेंट दिखाना जरूरी होगा।
तीन राउंड को करना होगा पार
मिस वर्ल्ड बनने के लिए आपको शुरुआती तीन राउंड को पार करना होगा। सबसे पहले बात करते हैं पहले राउंड की जिसके अंतर्गत कैंडिडेट्स को स्विम सूट या फिर एथलेटिक सूट पहनना होगा। शाम को कैंडिडेट्स इवनिंग गाउन पहनती हैं। इस राउंड के जरिए कैंडिडेट्स के फिजिकल लुक और फीचर्स को जज किया जाता है।
फिर होता है इंटरव्यू राउंड
इवनिंग गाउन सेगमेंट के जरिए 6 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया जाता है। इसके बाद इंटरव्यू राउंड होता है। इस राउंड के जरिए कैंडिडेट्स के आंसर देखे जाते हैं और उन्हीं के आधार पर विनर का फैसला किया जाता है। सभी राउंड्स को क्लियर करने के बाद लास्ट में एक विनर का नाम अनाउंस किया जाता है, जो मिस वर्ल्ड बनती है।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस ने सुनाई गुड न्यूज, बेबी बंप के साथ तस्वीरें वायरल, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines