Miss World 2024: दिल थाम के हर कोई जिस पल का इंतजार कर रहा है, उसमें अब कुछ ही घंटे का समय रह गया है। जी हां, आज यानी 9 मार्च को 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का फिनाले है। 28 साल के बाद भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। तमाम देशों की हसीनाएं इंडिया में मौजूद हैं। फाइनल के बेहद करीब जा चुका 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) अब दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा रहा है।
भारत की धरती पर चुनी जाएगी 71वीं ‘विश्व सुदंरी’
हर कोई बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा है, जब भारत की धरती पर एक बार फिर से ‘विश्व सुदंरी’ को चुना जाएगा। इस प्रतियोगिता के फिनाले को कब और कहां देखा जा सकता है, इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं, तो आइए आपको बता देते हैं इस इवेंट के फाइनल की डिटेल्स…
कब और कहां देखे लाइव?
भारत में हो रहा 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) का फाइनल 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस फिनाले का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे होगा। फिनाले में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, तो फैंस और दर्शकों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ी हुई है।
कौन कर रहा भारत को रिप्रजेंट?
बात जब अपने देश की होती है, तो फिर कोई पीछे नहीं रहता। इस बार फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले भारत की रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने इस ताज को अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। अब सिनी शेट्टी से भी हर कोई यही उम्मीद कर रहा है और लोगों की दुआएं सिनी के साथ है। अपनी ही धरती पर अब सिनी अपना जलवा दिखाएंगी। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का ताज किसके सिर सजेगा?
यह भी पढ़ें- एक अनाथ शख्स के दिमाग की उपज है Miss World कॉम्पिटिशन, लड़कियों को बिकिनी में देखने की थी ख्वाहिश!
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines