Mirzapur 3 Release Date Update: प्राइम वीडियो की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। अब फैंस तीसरे सीजन ‘मिर्जापुर 3‘ (Mirzapur 3) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीरीज को लेकर काफी बज है और फैंस भी कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) को देखने के लिए बेचैन हैं। इस बीच फैंस के लिए खुश कर देने वाली खबर आई है। मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट पर ताजा अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि यह सीरीज कब रिलीज होने को तैयार है?
यह भी पढ़ें: ये क्या मजाक है… Mirzapur 3 का पोस्टर देखते ही क्यों भड़के फैंस? मेकर्स पर निकाली भड़ास
प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने सीरीज की रिलीज डेट को लेकर एक अपडेट दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में कहा कि फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रितेश ने बातचीत में रिलीज डेट का खुलासा तो नहीं किया लेकिन इस पर एक हिंट जरूर दिया है, जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है।
कब रिलीज हो रही मिर्जापुर 3?
प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने बातचीत में बताया कि ‘मिर्जापुर 3’ जून से जुलाई के बीच में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। रितेश की इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि बस थोड़ा इंतजार और ये सीरीज दो या तीन महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इंतजार है तो मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का। देखना दिलचस्प होगा कि रितेश सिधवानी का ये अंदाजा कितना सही साबित होता है।
मेकर्स ने शेयर किया था पोस्टर
पिछले दिनों मेकर्स ने ‘मिर्जापुर 3’ का पोस्टर शेयर किया था, जिससे पता चला कि तीसरे सीजन में दिवेन्दु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया नहीं होंगे। इस बात से फैंस निराश भी हुए हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि तीसरे सीजन में एक्टर विजय वर्मा की एंट्री हुई है।
गौरतलब है कि ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन साल 2018 में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया था। साल 2020 में इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया। अब ‘मिर्जापुर 3’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, पिछले काफी समय से इसकी रिलीज में देरी होती जा रही है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines