Mira Rajput Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले ही फिल्मों में एक्टिंग नहीं कर रही हैं लेकिन फिर भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें अपने पति के साथ सभी इवेंट्स और पार्टीज में शामिल होते देखा जाता है। मीरा की इमेज परफेक्ट वाइफ की बनी हुई है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद उनकी पॉजिटिव इमेज पर दाग लग गया है। सभी लोग ये वीडियो देख मीरा पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।
मीरा राजपूत से हुई बड़ी भूल
इस वक्त मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना कर रही हैं। उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि बिना किसी वजह वो इस तरह से इंटरनेट पर ट्रोल हो जाएंगी और सभी लोग अचानक उनके खिलाफ हो जाएंगे। लेकिन अब उनके साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, अब उनका जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें वो अपनी गाड़ी से निकलकर जाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन जैसे ही वो अपनी कार से बाहर आती हैं दो गरीब बच्चे उन्हें घेर लेते हैं और पैसे मांगने लगते हैं। ऐसे में मीरा राजपूत उन बच्चों को पूरी तरह से इग्नोर करती हुई नजर आती हैं।
गरीब बच्चों को सरेआम किया इग्नोर
मदद करना तो दूर मीरा इन बच्चों को पलटकर भी नहीं देखतीं। अब मीरा राजपूत का ये एटीट्यूड लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्हें गरीब बच्चों के साथ ऐसा रूखा व्यवहार करता देख अब सब उन्हें सोशल मीडिया पर फटकार लगा रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देख मीरा को ट्रोल करते हुए सवाल किया है, ‘इतना घमंड किस बात का है बहन?’ किसी ने लिखा है, ‘इससे पता चलता है कि ये लोग कैसे हैं। एक ट्रोलर बोला, ‘करोड़ों की मालिक नहीं गरीब।’ एक ने लिखा, ‘हो सकता है कि उनके पास कैश न हो, लेकिन वो कम से कम उन बच्चों को स्माइल कर सकती थीं या फिर एक बार पीछे मुड़कर देख सकती थीं।’
यह भी पढ़ें: कौन हैं Rakshit Kejriwal? जिनपर दिल हार बैठीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, आज लेंगी साथ-फेरे
लोगों ने वीडियो देख लगाई क्लास
एक शख्स ने लिखा, ‘दयालुता कहां है? वह यहां लेडी कबीर सिंह हैं।’ एक कमेंट आया, ‘इस बच्चे से भी ज्यादा गरीब तो ये लड़की है।’ एक ट्रोलर बोला, ‘सेल्फलेस औरत।’ किसी ने कहा, ‘अमीरो का दिल सबसे छोटा होता है।’ एक यूजर ने कहा, ‘पैसा अच्छे अच्छों के अंदर घमंड ला देता है।’ एक भड़के हुए यूजर ने कमेंट किया है, ‘कैसी लेडी है अगर कुछ उन गरीब बच्चों को दे देती तो क्या इसके पास कोई कमी हो जाती इतना घमंड क्यों करना?’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines