हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक दूजे के हुए Meera Chopra-Rakshit Kejriwal, सामने आई कपल की शादी की पहली फोटोज

Meera Chopra-Rakshit Kejriwal: मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई।

विज्ञापन
Meera Chopra, Rakshit Kejriwal, image credit- Google

Meera Chopra-Rakshit Kejriwal: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा की शादी हो गई है। जी हां, मारी चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई। फैंस कपल की शादी की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

Meera Chopra, Rakshit Kejriwal

विज्ञापन

बेहद खूबसूरत है कपल की शादी की फोटोज

मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल की शादी की फोटोज बेहद खूबसूरत है। अपनी शादी में मीरा ने सुर्ख लाल रंग का लंहगा पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अगर दूल्हे राजा की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हैं, जिसमें वो भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। मीरा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली फोटोज को शेयर किया है। साथ ही बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।

Meera Chopra, Rakshit Kejriwal

विज्ञापन

 

मीरा ने लिखा खास कैप्शन

शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है कि हमेशा के लिए खुशी, झगड़े, हंसी और आंसू अब लाइफटाइम की यादें… हर जन्म तेरे साथ। जैसे ही मीरा ने इन फोटोज को शेयर किया तो वो इंटरनेट पर छा गई और यूजर्स ने भी इन फोटोज पर कमेंट्स की बारिश कर दी और हर कोई न्यूली वेड को बधाई देने लगा। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप दोनों को बहुत बधाई।

यूजर्स दे रहे बधाई

दूसरे ने लिखा कि शादी की बहुत शुभकामनाएं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर मीरा और रक्षित की शादी के फोटोज पर कर रहे हैं। बता दें कि कपल ने जयपुर में अपनी शादी की है। इतना ही नहीं इसके पहले कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिन पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Giorgia ने नोटों के ऊपर रखें पैर, हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- गांधीजी…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola