MC Stan Warns Fan: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिसके बाद फैंस भी चौंक गए। एमसी स्टैन ने अब सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस को एक बड़ी चेतावनी दी है और सतर्क रहने के लिए कहा है। एमसी स्टैन इस वक्त काफी परेशान हैं और उन्होंने इसका कारण भी फैंस को बताया है। उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो डिस्टर्ब हो गए हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ है जिसकी वजह से एमसी स्टैन बौखलाए हुए हैं चलिए पता लगाते हैं।
एमसी स्टैन का यूट्यूब चैनल हैक
बता दें, एमसी स्टैन का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरी पोस्ट की हैं और अपनी चिंता के कारण का खुलासा किया। अपनी पहली स्टोरी में उन्होंने शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा कि उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। एमसी स्टैन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से लिखा, ‘फैम किसने तो येड़े की लेके यूट्यूब हैक किया है, क्या मालूम क्या सीन है यार। सब्र करो थोड़ा!!’ इसके साथ ही एमसी स्टैन ने यूट्यूब इंडियन को टैग कर लिखा है मेरा यूट्यूब चैनल हैक हो गया है!’
एमसी स्टैन ने शेयर किया पोस्ट
फैंस से की गुजारिश
इसके बाद अपने अगले पोस्ट में उन्होंने फैंस को सावधान करते हुए उन्हें चेतावनी भी दी है। अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट करते हुए उन्होंने फैंस से गुजारिश की है। एमसी स्टैन ने कहा, ‘QR कोड स्कैन मत करना और किसी लिंक पर भी मत जाना। क्लिक मत करना कुछ भी स्कैम हो सकता है।’ एमसी स्टैन बोले, ‘पब्लिक कोई भी लिंक पर क्लिक मत करना।’ अब ये देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। एमसी स्टैन का यूट्यूब चैनल किसने हैक किया है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
एमसी स्टैन ने फैंस को दिया जरूरी मैसेज
यह भी पढ़ें: कांटा लगा गर्ल का ‘लिपलॉक’ वीडियो वायरल, हरकत देख लोग बोले, ‘एक काम करो सुहागरात भी यहीं…’
एमसी स्टैन ने फैंस को किया सावधान
ये हैकर एमसी स्टैन के यूट्यूब चैनल को हैक कर क्या करना चाहता है ये बड़ा सवाल है। इससे न सिर्क एमसी स्टैन बल्कि उनके फैंस के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। हो सकता है कि लोग इस फ्रॉड के झांसे में आकर लिंक पर क्लिक कर लें और इससे उन्हें नुक्सान हो जाए। ऐसे में रैपर अपने फैंस को पहले ही जागरूक कर रहे हैं कि वो गलती से भी इस ट्रैप में न फंसे। अब देखना होगा कि उनका यूट्यूब चैनल कब रिकवर होता है।
संबंधित खबरें
मोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 hrs agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
4 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
14 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
15 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
15 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
15 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines