Khalid Ka Shivaji Film: समिति के अनुसार, फिल्म में यह दावा किया गया है कि शिवाजी महाराज की सेना में 35% मुस्लिम सैनिक थे, उनके 11 अंगरक्षक मुस्लिम थे और उन्होंने रायगढ़ में एक मस्जिद का निर्माण करवाया था। संगठन का कहना है कि ये सभी दावे झूठे, भ्रामक और ऐतिहासिक प्रमाणों से रहित हैं। समिति ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है, जिसका उद्देश्य शिवाजी महाराज की छवि को सेक्युलर बताकर जनता को गुमराह करना है।
तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया
हिंदू जनजागृति समिति ने अपने दावे के समर्थन में शिवाजी महाराज द्वारा अपने सौतेले भाई व्योंकोजी को लिखा गया पत्र उद्धृत किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘तुर्क फौज में रखे तो जय कैसे होगा? समिति का कहना है कि इस तरह के स्पष्ट ऐतिहासिक संदर्भों को नजरअंदाज कर फिल्म में तथ्यों का तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुतिकरण किया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन थे छत्रपति संभाजी? औरंगजेब की नींद उड़ाई, नहीं हारी कोई लड़ाई; विक्की कौशल की ‘छावा’ दिखाएगी पूरी कहानी
समिति के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर मुस्लिम समाज को वास्तव में शिवाजी महाराज से प्रेम होता, तो उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले पांच मुस्लिम शासकों का इतिहास या छत्रपति संभाजी महाराज की क्रूर हत्या और हाल ही में पुणे के यवत में एक मुस्लिम युवक द्वारा शिवाजी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना न हुई होती।
धार्मिक भावनाएं हुईं आहत
संगठन ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(2) और भारतीय दंड संहिता की धारा 295A का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी फिल्में कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बनती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले ‘पद्मावत’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों को भी इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने के चलते जनविरोध का सामना करना पड़ा था।
इसके साथ ही समिति ने मांग रखते हुए कहा कि जब तक फिल्म में दिखाई गई ऐतिहासिक जानकारियों का प्रामाणिक सत्यापन नहीं हो जाता, तब तक ‘खालिद का शिवाजी’ पर प्रतिबंध लगाया जाए।
ये भी पढ़ें: Chhaava OTT पर कब होगी रिलीज? किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे Vicky और Rashmika की फिल्म?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines