BJP Candidate List 2024: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पार्टी ने अपने उम्मीवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 2 मार्च, शनिवार को कैंडीडेट की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) से लेकर रवि किशन (Ravi Kishan) तक सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिससे साफ हो गया है कि इस साल के चुनाव में भाजपा एक बार फिर बॉलीवुड सेलेब्स के इन चेहरों पर दांव लगा रही है। आइए जानते हैं कि भाजपा ने किन-किन सेलेब्स को साल टिकट दिया है।
हेमा मालिनी
भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्रर और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया है। पार्टी ने एक बार फिर से एक्ट्रेस को टिकट देकर उन्हें मैदान में उतारा है। बता दें कि हेमा मालिनी ने साल 2019 के चुनाव में 227892 वोटों के साथ जीत हासिल की थी और रालोद प्रत्याशी कुं. नरेंद्र सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। साल 2014 में भी जयंत चौधरी को हराते हुए अभिनेत्री ने जीत हासिल की थी।
स्मृति ईरानी
टीवी से राजनीति तक का सफर तय करने वालीं स्मृति ईरानी को एक बार फिर अमेठी से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि अमेठी की यह सीट वीवीआईपी सीटों में शुमार है। इस सीट पर एक बार फिर उनका सामना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हो सकता है। आपको बता दें कि राहुल गांधी यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं लेकिन साल 2019 के चुनाव में उन्हें स्मृति ईरानी के आगे हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर भाजपा ने स्मृति ईरानी पर विश्वास जताया है।
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में गोरखपुर से ताल ठोकेंगे। आपको बता दें कि साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा ने रवि किशन को इस सीट की जिम्मेदारी दी हुई है। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस बार 2024 के चुनाव में भी भाजपा ने रवि किशन पर ही दांव लगाया है।
पवन सिंह
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी भाजपा की टिकट पर 2024 का चुनाव लड़ने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। उन्हें पार्टी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया है।
निरहुआ
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी आजमगढ़ से हुंकार भरेंगे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया है। वैसे तो इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने निरहुआ को 2.59 लाख वोटों से शिकस्त दी थी लेकिन भाजपा ने निरहुआ पर विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा इस सीट से मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
9 hrs agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
10 hrs agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
10 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
3 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
40 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
72 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
192 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
214 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
313 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
318 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines