Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने 2 मार्च को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कई फिल्मी सितारों के भी नाम थे। वहीं, आसनसोल से पवन सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। अब इस पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इस सीट पर चुनाव लडेंगीं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
आसनसोल से चुनाव लड़ेंगी अक्षरा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति की पिच पर एंट्री करने जा रही हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग पहले से ही ज्यादा है। ऐसे में पवन सिंह की जगह अक्षरा को बेस्ट कैंडिडेट माना जा रहा है। खबरें सामने आ रही हैं कि, अक्षरा सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बन सकती है। वहीं अक्षरा के पिता ने दावा किया है कि, अक्षरा लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेंगी। हालांकि बीजेपी या अक्षरा ने इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
पवन सिंह को मिला था टिकट
बता दें कि 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के अलावा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रवि किशन, मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी सहित कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल थे। भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
पवज सिंह ने खींचा हाथ
भाजपा का उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह ने मंदिर में माथा टेकते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया था। वहीं पवन सिंह के फैंस में भी खुशी का माहौल था। मगर लिस्ट जारी किए 24 घंटे भी नहीं हुए कि पवन सिंह ने अचानक चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पवन सिंह ने ट्वीट करते हुए चुनावी मैदान से पीछे हटने का ऐलान किया था।
अक्षरा वर्सेज पवन सिंह
पवन के नाम वापस लेने की वजह आसनसोल में हो रहे उनके प्रति विरोध प्रदर्शन को बताया जा रहा है। ऐसे में आसनसोल से पवन के जीतने की संभावना कम थी। वहीं अक्षरा सिंह की लोकप्रियता बिहार के साथ-साथ बंगाल में भी काफी अधिक है। ऐसे में कई लोग कयास लगा रहे हैं कि आसनसोल से अक्षरा सिंह बेहतरीन उम्मीदवार साबित हो सकती हैं। अब इस पर औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines