हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

थिएटर में पायलट से हुआ Crew एक्ट्रेस का सामना, Kriti Sanon ने शेयर किया वीडियो

Kriti Sanon: कृति सेनन अपनी फिल्म ‘क्रू’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच अब इंटरनेट पर एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन का थिएटर में पायलट से भी सामना होता है।

विज्ञापन
Kriti Sanon

Kriti Sanon: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्म ‘क्रू’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच अब इंटरनेट पर एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति सेनन का थिएटर में पायलट से भी सामना होता है।

कृति सेनन ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ को लेकर फैंस में खूब एक्साइटमेंट बनी हुई है। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस बीच कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थिएटर में फिल्म ‘क्रू’ की एंडिंग चल रही है और इस बीच कृति सेनन वहां पहुंच जाती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस दर्शकों से खूब बातचीत करती हैं।

एक्ट्रेस ने लोगों से की बातें

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कृति सबसे बात कर रही होती हैं, तो इस दौरान उन्हें थिएटर में एक पायलट भी मिल जाते हैं और बातों ही बातों में कृति उनसे सॉरी भी कहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और यूजर्स भी इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर लिखा कि आपकी फिल्म बहुत ही शानदार है।

यूजर्स ने की फिल्म की तारीफ

दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म देखकर मजा आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म ने दिल ही जीत लिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मे मौजूद हैं, लेकिन फिर भी कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ टिकट खिड़की पर शानदार कमाई कर ही है। देखने वाली बात होगी कि बाकी फिल्मों के रहते ‘क्रू’ की कमाई कहां जाकर थमेगी। बता दें कि इस फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan की बेगम का पर्स रहता है खाली! ड्राइवर से पैसे लेकर गरीबों को देती दिखीं Sshura Khan

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें