Kriti Kharbanda – Pulkit Samrat Wedding: नए साल के आगाज के साथ ही बॉलीवुड में शादियों का तांता लगा है। आमिर खान की बेटी ईरा खान के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी देखने को मिली। वहीं अब बॉलीवुड की अगली मशहूर जोड़ी भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बी-टाउन कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Kriti Kharbanda – Pulkit Samrat Wedding) जल्द ही सात फेरे लेंगे। तो आइए आपको बताते हैं इस पावर कपल की रोमांटिक लव स्टोरी के बारे में।
दिल्ली से है ताल्लुक
बॉलीवुड एक्टर पुलकिट सम्राट दिल्ली के ही रहने वाले हैं। तो वहीं कृति का घर में दिल्ली में है। मगर दोनों की पहली मुलाकात मुंबई में हुई थी। दोनों पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। मगर यह दिल्ली वाला प्यार मुंबई में कैसे परवान चढ़ा? यह किस्सा भी अपने आप में काफी दिलचस्प है।
पुलकित का हुआ तलाक
कृति के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पुलकित शादीशुदा थे। पुलकित ने 2014 में श्वेता रोहिरा के साथ शादी की थी। मगर दोनों की शादी एक साल भी नहीं चली और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। बता दें कि श्वेता बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुंहबोली बहन हैं। ऐसे में पुलकित और श्वेता के तलाक ने खूब चर्चा बटोरी थी।
कृति पर आया पुलकित का दिल
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पहली बार फिल्म के सेट पर मिले थे। साल 2018 में कृति फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ (Veere Ki Wedding) की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान कृति और पुलकित की पहली मुलाकात हुई। मगर दोनों के प्यार का सिलसिला फिल्म ‘पागलपंथी’ (Pagalpanthi) के सेट पर शुरू हुआ। इस फिल्म में कृति और पुलकित एक-दूसरे के अपोसिट काम कर रहे थे। फिल्म के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और प्रमोशन के दौरान ही कृति ने पुलकित संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया था।
पांच साल का प्यार
फिल्म ‘पागलपंथी’ के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। ‘पागलपंथी’ के प्रमोशन्स के दौरान जब कृति से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- नहीं ये सब अफवाह नहीं है। जिसके बाद दोनों का रिलेशनशिप ऑफिशियल हो गया था। पिछले पांच सालों में पुलकित और कृति ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक फोटोज शेयर की, जिन्हें देखकर फैंस भी शादी पर सवाल पूछते थे।
जनवरी में रचाई सगाई
इसी साल जनवरी में पुलकित और कृति ने सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी रोका सेरेमनी को सीक्रेट रखा। मगर इसके बावजूद रोका की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। हाल ही में दोनों का वेडिंग कार्ड भी लीक हो गया था। जिसके अनुसार दोनों कपल इसी हफ्ते दिल्ली से सटे मानसेर में सात फेरे लेंगे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines