Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Sangeet Photos: पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एन्जॉय करते हुए फैंस को भी एक के बाद एक गिफ्ट देते जा रहे हैं। बॉलीवुड के इस जोड़े ने बीते कुछ दिनों से सभी का ध्यान खींचा हुआ है। पहले ये दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब तो इनकी शादी भी हो गई और पहली रसोई भी। लेकिन अब ये कपल अपनी वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहा है। दो दिन पहले इनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई थीं।
संगीत सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल
वहीं, अब कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से चाहने वालों के लिए अपने संगीत फंक्शन की फोटोज पोस्ट कर दी हैं। बी-टाउन के इस पॉपुलर कपल का संगीत बेहद स्पेशल था। यहां खूब मस्ती, डांस, रोमांस और ग्लैमर देखने को मिला। कृति और पुलकित ने अपने इस प्री-वेडिंग फंक्शन की करीब 7 तस्वीरें पोस्ट की हैं। सभी एक से बढ़कर एक हैं। इसमें इनका लुक और अंदाज देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं। कृति अपने संगीत में इतनी सुंदर लग रही थीं कि उन्हें देखकर कोई भी प्यार में पड़ जाएगा।
दूल्हा-दुल्हन ने लुक्स में एक-दूसरे को दी कड़ी टक्कर
कृति खरबंदा ने इस फंक्शन पर ब्लू कलर का हैवी लहंगा -चोली पहना। स्ट्रेट बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स और बैंगल्स के साथ उन्होंने अपना लुक कम्पलीट किया। उनके हाथों में मेहंदी भी दिखाई दे रही है और फेस पर मेकअप से ज्यादा शादी का ग्लो नजर आ रहा है। कृति- पुलकित से शादी कर कितनी खुश हैं ये तो तस्वीरों में साफ नजर आ ही रहा है। वैसे दुल्हन को टक्कर देने के लिए दूल्हे राजा ने भी पूरा इंतजाम किया है। पुलकित सम्राट भी ब्लैक हैवी वर्क वाली मॉडर्न लुक शेरवानी में बेहद जचे। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया के साथ जमकर पोज दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आलू की तरह फूलती जा रही है…’, Rashami Desai हुईं Body Shaming का शिकार
संगीत में जमकर हुआ हंगामा
इनके संगीत फंक्शन की थीम ब्लू और पिंक दिख रही है। डेकोरेशन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यहां जमकर बॉलीवुड सांग्स पर पर्फोमन्स हुई हैं। कपल ने इस फंक्शन को पूरी तरह से एन्जॉय किया है और डांस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों ने ही भंगड़े से लेकर बॉलीवुड सांग्स तक पर परफॉर्म किया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी से पहले हर लम्हें को दिल खोलकर जिया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines