हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kriti Kharbanda की मेहंदी सेरेमनी की झलक आई सामने, Pulkit Samrat ने लेडी लव के लिए स्पेशल बनाया डे

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Mehendi Ceremony: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी के फंक्शन की फोटोज अब सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं और कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। पुलकित सम्राट की मस्ती और कृति खरबंदा के लुक के बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी की फोटोज हुईं वायरल

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Mehendi Ceremony: बी-टाउन के न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अब इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों के बाद एक और प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। अब इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई है। कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम हैंडल से कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर कर पुलकित और कृति ने 6 फोटोज पोस्ट की हैं।

कृति खरबंदा ने लगवाई पिया के नाम की मेहंदी

सामने आईं इन फोटोज को देख फैंस एक बार फिर इस कपल पर अपना दिल हार बैठेंगे। इन फोटोज में ये दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों पर प्यार का खुमार साफ दिखाई दे रहा है। एक-दूसरे को देख इनके चेहरे पर जो मुस्कान आ रही है उसके आगे तो हीरे की चमक भी फीकी लगेगी। कृति जहां तस्वीरों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाने में बिजी दिख रही हैं। वहीं, एक्टर पुलकित सम्राट खूब एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने इस फंक्शन में जमकर डांस किया और अपनी दुल्हनिया का स्पेशल डे और भी स्पेशल बना दिया।

दूल्हा- दुल्हन ने किया रोमांस

बता दें, मेहंदी फंक्शन में न्यूड कलर के ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ कृति खरबंदा ने खूबसूरत हैवी लहंगा पहना था। न्यूड ग्लॉसी मेकअप और बड़े से झूमकों और मांगटीके के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कम्पलीट किया। इस ड्रेस में वो बेहद जच रही हैं। तो पुलकित सम्राट भी ग्रीन शेरवानी में एक हाथ में गजरा पहने बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। इस कपल से फैंस के लिए अपनी नजरें हटा पाना उतना ही मुश्किल हो रहा है जितना पुलकित और कृति का एक-दूसरे से। इनका रोमांस देख अब सब दिल हार बैठे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 7 फिल्में देने के बाद भी इंडस्ट्री ने नहीं पूछा हालचाल, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं मशहूर एक्ट्रेस

पुलकित सम्राट ने लगाई कृति खरबंदा को मेहंदी

विज्ञापन

पुलकित सम्राट ने एक चीज कर सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने खुद अपने हाथों से अपनी होने वाली पत्नी को शगुन की मेहंदी लगाई है। एक तस्वीर में तो एक्टर कृति खरबंदा के हाथ पर किस करते भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों ने साथ में बैठकर भी कई पोज दिए हैं। अब इनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है, ‘इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रूबा हो गए।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola