Kiran rao on relationship with aamir: किरण राव इन दिनों फिल्म लापता लेडीज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में किरण राव (Kiran rao) ने खुलासा किया है कि आमिर और रीना दत्त का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूटा था। हालांकि उन्हें इस बात के लिए हमेशा ट्रोल किया जाता रहा है।
किरण ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि उन दोनों के रिश्ते की टूटने की वजह वो हैं, जबकि ऐसा नहीं है। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात जिक्र है कि रीना और आमिर (Aamir khan) फिल्म लगान के सेट पर मिले थे, जहां से उन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और इसी कारण रीना और आमिर का रिश्ता टूटा था।
आमिर और रीना के शादी टूटने के बाद किया आमिर को डेट
रीना ने बताया कि लोगों का मानना है कि वो और आमिर एक दूसरे को फिल्म लगान से डेट कर रहे हैं और उसी समय से रिलेशनशिप में थे। जबकि, ऐसा नहीं था आमिर की शादी टूटने में उनका कोई रोल नहीं था। इसके लिए उन्हें हमेशा से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। किरण ने बताया कि आमिर और वो फिल्म लगान के दौरान कोई रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे।
रीना ने बताया कि उन्होंने लगान के 3 से 4 साल बाद आशुतोष गोवारिकर के साथ कोक का ऐड शूट किया था, इसी दौरान वो आमिर से दोबारा मिलीं। इसके बाद जब वो और आमिर एक दूसरे के साथ बाहर जाने लगे तो लोगों को लगा कि आमिर के घर टूटने की वजह वो हैं।
शादी के बाद किरण-आमिर ने ली कपल काउंसलिंग
किरण ने बताया कि जब आप ऐसे किसी से शादी करते हैं, जिसका पहले से कोई रिलेशनशिप रहा हो, या फिर उसकी शादी टूटी हो। इसके बाद एक-दूसरे को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही कारण था कि 2005 में शादी बाद आमिर और किरण ने अपने बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कपल काउंसलिंग ली। किरण ने बताया कि इससे उनको बहुत मदद मिली।
शादी टूटने के बाद शेयर करते हैं स्पेशल बॉन्ड
किरण और आमिर ने साल 2021 में तलाक ले लिया, लेकिन दोनों अलग होने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं और बहुत ही स्पेशन बॉन्ड शेयर करते हैं। तलाक के बाद किरण और आमिर ने कहा था कि वो दोनों अपने बेटे आजाद के लिए हमेशा साथ हैं। हाल ही में रीना और आमिर की बेटी इरा की शादी में भी किरण कई जगहों पर आमिर के साथ स्पॉट की गईं और हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ी दिखीं। ये आमिर और किरण का स्पेशल बॉन्ड ही है कि लापता लेडीज को आमिर और किरण ने को प्रोड्यूस किया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines