Kiran Rao Revealed Favorite Actor and Actress: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं लेकिन वह किरण राव के फेवरेट नहीं हैं, जो उनकी पत्नी भी रह चुकी हैं। इस बात का खुलासा खुद किरण राव ने News 24 के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किया। साथ ही यह भी बताया कि उनके फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस कौन हैं।
आपको बता दें कि किरण राव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी हालिया रिलीज मूवी ‘लापता लेडीज‘ का प्रमोशन करने पहुंची थीं। आइए जानते हैं कि किरण राव ने क्या कहा।
किसे बेस्ट एक्टर मानती हैं किरण?
जाहिर है कि आमिर खान पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस भी उन्हें दोबारा फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी पूर्व पत्नी किरण राव उन्हें पसंदीदा एक्टर नहीं मानती हैं।
रैपिड फायर सेशन के दौरान जब किरण राव से पूछा गया कि वो देश का सबसे बेस्ट एक्टर किसे मानती हैं तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने स्पर्श श्रीवास्तव का नाम लिया।
इस हसीना को मानती हैं बेस्ट एक्ट्रेस
किरण राव ने कहा, ‘मैं देश का सबसे बेस्ट एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव को मानती हूं।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या आमिर खान नहीं हैं? इस पर जवाब देते हुए किरण राव ने कहा, ‘नहीं इस समय फिलहाल मेरे फेवरेट एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव हैं। वह बहुत ही अच्छे एक्टर हैं।’
वहीं जब उनसे देश की बेस्ट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने करीना कपूर का नाम लिया जबकि नीरज घेवान को उन्होंने देश के बेस्ट डायरेक्टर बताया।
बेस्ट डायरेक्टर के नाम पर जब किरण राव से कहा गया कि वह अपना नाम भी ले सकती हैं तो उन्होंने बड़ी ही सादगी के साथ जवाब देते हुए कहा कि वह नीरज घेवान को बेस्ट डायरेक्टर मानती हैं।
सुनाई रोमांटिक लव स्टोरी
किरण राव ने इस दौरान अपनी और आमिर खान की लव स्टोरी का जिक्र भी किया। उन्होनें बताया कि वह आमिर से पहली बार फिल्म ‘लगान’ के सेट पर मिली थीं। दोनों यहीं से एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। करीब चार साल तक दोनों ने डेट भी किया। किरण ने बताया कि पहली बार आमिर खान ने उन्हें प्रपोज किया था।
प्री वेडिंग में शामिल हुए थे आमिर-किरण
गौरतलब है कि किरण राव और आमिर खान एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को साथ में देखकर उनके फैंस भी काफी खुश होते हैं। हाल ही में दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने जामनगर पहुंचे थे, जहां से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines