हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KBC 16 Junior: 25 लाख जीतने से क्यों चूका 10 साल का युवान? क्या था सवाल का जवाब

KBC 16 Junior: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति जूनियर ने इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन दिल्ली के युवान ने अच्छा खेल खेला लेकिन वो 25 लाख जीतने से चूक गए…

विज्ञापन

KBC 16 Junior: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर’ (Kaun Banega Crorepati 16 Junior) एक ऐसा शो (KBC 16 Junior) है जिसे आप अपने परिवार और बच्चों के साथ बिना किसी झिझक के देख सकते हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस शो में न तो कोई वल्गैरिटी होती है और न ही कोई बकवास होता है तो सिर्फ ज्ञान का भंडार। बीते दिन शो में दिल्ली का हैंडसम मुंडा युवान मिनोचा ने अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। 5वीं क्लास के बच्चे ने अपनी चटपटी बातों से अमिताभ बच्चन के साथ-साथ ऑडियंस को भी हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। युवान ने 12 लाख 50 हजार जीते लेकिन वो 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए जो फिश से रिलेटेड था। आप बताइए कि क्या आप इस प्रश्न का उत्तर जानते हैं।

प्रश्न: कौन सा जीव अपने भोजन को खाने के लिए अपने मुंह से अपना पेट बाहर निकालता है?

ऑप्शन:

A . सीहॉर्स
B. जेलीफिश
C. स्टारफिश
D. क्लानफिश

विज्ञापन

उत्तर: युवान मिनोचा इस सवाल के जवाब पर अटक गए, और उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए गेम से क्वीट कर लिया और 12 लाख 50 हजार जीत अपने घर को गए। उनसे सही उत्तर को गेस करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा जेलीफिश जो कि गलत उत्तर था। इस प्रश्न का सही उत्तर था, ऑप्शन C स्टारफिश।

यह भी पढ़ें: खोदा पहाड़ निकली चुहिया! Shaktimaan के 19 साल बाद लौटते ही फैंस क्यों हुए निराश?

विज्ञापन

लड़कियों को इंप्रेस करने में माहिर हैं युवान

युवान का माइंड स्कैन हुआ तो उसमें से एक फाइल निकली जिसका नाम था गर्ल को इंप्रेस करने में माहिर। अमिताभ ने पूछा कि इसका क्या मतलब है कि इसका क्या मतलब है। ऐसे में उन्होंने कहा कि वो लड़कियों को इंप्रेस करना अच्छे से जानते हैं। उन्हें पता है कि लड़कियों को कैसे इंप्रेस किया जाता है। हर लड़की उन से अट्रैक्ट हो जाती है। साथ ही उन्होंने मसखरी करते हुए कहा कि वो वो इतने हैंडसम हैं कि जो भी उन्हें देखता है वो देखता ही रह जाता है।

जीती हुई राशि से क्या करेंगे युवान

युवान ने 12 लाख 50 हजार जीतने के बाद बताया कि वो इन पैसों से क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें केबीसी के मंच पर आने से एक अलग अनुभव हुआ है। वो जीती हुई राशि से अपने सपनों को पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो बहुत ही फूडी हैं और खाना बनाने का शौक भी रखते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  Tom Cruise से मिलीं टीवी एक्ट्रेस, क्या Mission Impossible से करेंगी हॉलीवुड में डेब्यू?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola