Kate Middleton Video Massage: वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं थी कि वह अचानक रहस्यमयी तरह से गायब हो गई हैं। उनके गायब होने पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे थे। अब उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए बता दिया है कि वह कहां हैं और क्या कर रही हैं? दरअसल, केट मिडलटन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कैंसर है और उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द रिकवर होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडियो में दिया ये मैसेज
वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन ने फैंस का शुक्रिया करते हुए वीडियो में आगे कहा, ‘पेट की सर्जरी से रिकवर होने के दौरान आप सभी का समर्थन और शुभकामनाएं मिलने के बाद मैं इनका व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद करना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार के लिए यह दो महीने काफी मुश्किल रहे हैं लेकिन मेरे पास शानदार मेडिकल टीम थी, जिसने इलाज के दौरान मेरी देखभाल की। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं।’
कीमोथेरेपी का चल रहा कोर्स
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की 42 वर्षीय राजकुमारी केट मिडलटन ने आगे कहा, ‘जब मेरे पेट की सर्जरी हुई थी, उस दौरान मुझे कैंसर के बारे में पता नहीं चला था। ऑपरेशन के बाद हुए मेडिकल टेस्ट से कैंसर की जानकारी हुई। मेरी मेडिकल टीम ने मुझे सलाह दी कि मुझे कीमोथेरेपी का कोर्स करना चाहिए। अब मैं थेरेपी के पहले चरण में हूं। मैं और विलियम अपने परिवार के लिए इसे बेहद निजी रखते हुए मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं।’
https://twitter.com/CarmenGranddau1/status/1771273151151804701?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771273151151804701%7Ctwgr%5Edfdce70a2f1c288c4d3d4d884052a3ef92f775c6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fentertainment%2Fbritain-princess-of-wales-kate-middleton-reveal-cancer-british-prime-minister-rishi-sunak-expressed-sympathy%2F416185%2F
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे तीनों बच्चे जॉर्ज, चार्लोट और लुइस को समझाने की कोशिश कर रही हूं कि मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगी। मैंने उनसे कहा, मैं ठीक हूं और हर दिन स्ट्रॉन्ग बन रही हूं। विलियम का मेरे साथ होना काफी मददगार है। आप लोगों के प्यार और समर्थन के लिए मैं आभारी हूं।’ उन्होंने आगे बताया कि वो और विलियम तब तक कैंसर की बीमारी के बारे में बताना नहीं चाहते थे, जब तक उनके बच्चों की स्कूल की छुट्टियां शुरू नहीं हो जाती और वो शुक्रवार से शुरू हो गई हैं।
गायब होने की थी अफवाह
बता दें कि केट मिडलटन के इस वीडियो मैसेज से उन अफवाहों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें जनवरी में पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन क्रिसमस 2023 के बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से देखा नहीं गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके गायब होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines