Karan Kundrra Car Missing: मशहूर एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। हाल ही में एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके होश उड़ गए हैं। एक्टर को करोड़ों की चपत लग गई है। करण कुंद्रा की रातों की नींद उड़ गई क्योंकि उनके घर से उनकी नई लग्जरी कार चोरी हो गई है। ये सुनकर आपको भी झटका लगा होगा तो सोचिए इस वक्त करण की क्या हालत होगी। उन्हें सुबह-सुबह ये खबर मिली है जिसके बाद वो तिलमिला उठे हैं। खुद एक्टर ने अब अपने फैंस को ये शॉकिंग जानकारी दी है। करण कुंद्रा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया।
करण कुंद्रा ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर करण कुंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है इसमें एक्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘दोस्तों जिसने भी मजाक किया है ये बिल्कुल भी फनी नहीं है। अगर आप मेरे दोस्त हैं- ये मेरी नई कार है। ये मजाक नहीं है। प्लीज! ये कोई टाइम नहीं है प्रैंक करने का, मैंने अभी ठीक से चलाई भी नहीं थी। अब कार गायब है।’ इतना ही नहीं करण कुंद्रा ने एक शॉकिंग चीज बताई है जिसकी वजह से वो और भी मुश्किल में फंस सकते हैं। उनकी कार अगर सच में चोरी हुई है तो उसका मिलना भी नामुमकिन हो सकता है।
कार में नहीं लगा था सिक्योरिटी सिस्टम
करण कुंद्रा ने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि ‘नई कार में कोई सिक्योरिटी सिस्टम भी नहीं है, कोई ट्रैकिंग भी नहीं है, न ही कैमरा है, समझो। लेकिन मेरी कार कहां है? प्लीज यार ऐसा मत करो।’ करण कुंद्रा का ये वीडियो देखकर तो ऐसा लग रहा है कि उनके साथ शायद उनके किसी दोस्त ने ये बड़ा प्रैंक किया है। कम से कम एक्टर को तो यही लग रहा है। लेकिन अब ये प्रैंक नहीं हुआ और उनकी नई कार सच में चोरी हो गई होगी तो उसका मिलना काफी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि उसमें कोई सिक्योरिटी सिस्टम का बंदोबस्त नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: फैन ने की Kajal Aggarwal को गलत तरह से छूने की कोशिश, वीडियो में कैद हुई शर्मनाक हरकत
कुछ घंटों पहले ही दिखाई थी कार की झलक
बता दें, अभी-अभी करण कुंद्रा ने एक नई विंटेज कार खरीदी थी। Iconic HM Contessa कार खरीदने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके साथ कुछ फोटोज शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। लेकिन पोस्ट शेयर करने के कुछ घंटों बाद ही उनकी कार गायब हो गई। अब एक्टर काफी परेशान हैं और उनकी हालत खराब हो गई है। ये खबर सुनकर फैंस भी यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द करण की नई कार उन्हें वापिस मिल जाए। अब देखना होगा कि कब एक्टर अपनी मिसिंग कार की अपडेट देते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
2 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
6 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
16 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
17 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
17 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines