Reason Behind Karan Johar Absence Ambani’s Celebration: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में हो चुकी है। इस मौके पर देश-विदेश समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जामनगर में शामिल होने पहुंचे। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी सेरेमनी का हिस्सा बने लेकिन फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इस सेलिब्रेशन में दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
प्री-वेडिंग सेरेमनी में करण जौहर के शामिल न होने पर फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि अंबानी के ग्रैंड सेलिब्रेश में करण क्यों शामिल नहीं हुए। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो गया है।
क्या थी वजह?
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सारा अली खान, करीना कपूर, सैफ अली खान समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि करण जौहर जो हर पार्टी की जान रहते हैं वो खुद इस सेलिब्रेशन से दूर रहे।
अंबानी के फंक्शन में करण जौहर के शामिल नहीं होने के पीछे बड़ी वजह रही जिसका खुलासा अब हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में फिल्ममेकर करण जौहर के शामिल नहीं होने की वजह उनकी हेल्थ थी। दरअसल, वह काफी बीमार थे।
यह भी पढ़ें: Rihanna परफॉर्मेंस के तुरंत बाद क्यों लौटीं अमेरिका? अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में हुईं थीं शामिल
क्या हुआ करण जौहर को?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर करण जौहर 1 से 3 मार्च तक काफी बीमार थे। हालांकि अंबानी के बैश में शामिल होने के लिए करण ने पूरी तैयारी कर ली थी। यहां तक कि वह मनीष मल्होत्रा के साथ परफॉर्म भी करने वाले थे लेकिन आखिरी समय में उनकी हेल्थ बिगड़ गई। जामनगर जाने से कुछ घंटे पहले ही करण जौहर को तेज बुखार, गले में दर्द की दिक्कत हो गई जिसके चलते उन्होंने नहीं जाने का फैसला लिया।
रिहाना ने किया था परफॉर्म
गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ फिल्म स्टार्स ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमान भी जामनगर पहुंचे थे। इस मौके पर पॉप सिंगर रिहाना भी जामनगर पहुंची, जहां उनकी परफॉर्मेंस से सेलेब्स भी खुद को डांस करने से नहीं रोक सके। वहीं दिलजीत दोसांझ, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह ने भी अपने सुरों से समा बांध दिया था। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines