हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kangana Ranaut ने कांग्रेस को दिखाए तीखे तेवर, कहा- लड़कियों से पूछते हैं भाव क्या हैं?

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चुनावी मैदान में कदम रखा तो उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया। जी हां, कंगना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आइए आपको बताते हैं कि कंगना रनौत ने क्या कहा है?

विज्ञापन
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो दूसरी राजनीति के मैदान में एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। जैसे ही कंगना ने चुनावी मैदान में कदम रखा तो उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया। जी हां, कंगना ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक मंच पर भाषण देते नजर आ रही हैं। अपने भाषण में कंगना ने कांग्रेस पर खूब तंज कसा। जी हां, सामने आए हालिया वीडियो में कंगना कहती हैं कि ये न्यूज आई, उसके बाद हम खुश हुए और कांग्रेस को ये खुशी नहीं भाई, उन्होंने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी।

किसका दिल नहीं घबरा जाएगा- कंगना

कंगना ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदुओं में जो शक्ति है उसे मुझे नष्ट करना है, इस तरह की बातें करते हैं वो, जाहिर-सी बात है। फिर उनके जो स्पोकपर्सन हैं वो कहते हैं कि मंडी की जो लड़कियां हैं, उनके भाव क्या चल रहे हैं? इस तरह की नीच और अभद्र बाते सुनकर किसका दिल नहीं घबरा जाएगा।

विज्ञापन

ऋषि मांडव्य के नाम पर रखा गया मंडी का नाम- कंगना

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो मंडी जिसका नाम ऋषि मांडव्य के नाम पर रखा गया, वो मंडी जहां पर पराशर ऋषि ने इतनी तपस्या की है, वो मंडी जहां पर शिवरात्री का सबसे बड़ा मेला लगता है। इस मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है, लेकिन इनसे उम्मीद ही क्या की जा सकती है, आप देखिए ना… नरेन्द्र मोदी जी क्या कहते हैं कि मैं मरते दम तक शक्ति की रक्षा करूंगा। बहन-बेटियों के लिए उनका क्या भाव है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है।

यूजर्स ने भी किया रिएक्ट

कंगना के इस वीडियो को देखकर साफ है कि उन्होंने कांग्रेस पर भारी चुटकी ली है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आपकी जीत होगी, विजय भव:, दूसरे यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज में दम है। बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना को उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Babul Supriyo पर क्यों भड़के Pawan Singh? कही राजनीति छोड़ संगीत से संन्यास लेने की बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola