Kangana Ranaut, Aditya Pancholi: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से कंगना रनौत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। होली के खास मौके पर बीजेपी ने मंडी सीट से एक्ट्रेस को बतौर उम्मीदवार घोषित किया है। एक्ट्रेस के फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है, लेकिन कंगना जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उससे भी ज्यादा एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ ने लाइमलाइट बटोरी है। अब आदित्य पंचोली वाला किस्सा ही देख लीजिए, जिसकी वजह से कंगना को कानूनी पचडे़ में भी फंसना पड़ा था। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या था ये पूरा मामला?
आदित्य पंचोली संग कंगना के अफेयर की चर्चा
दरअसल, कोई भी हो शुरुआत में हर किसी को बेहद मेहनत करनी पड़ती है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर कोई बड़ा सितारा। हर कोई अपनी लाइफ में संघर्ष का सामना जरूर करता है। ऐसा ही कुछ शुरुआती दिनों में कंगना रनौत के साथ भी हुआ, जब वो इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही थीं। उस टाइम कंगना ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में थी और वजह थे आदित्य पंचोली।
विवाद में बदली लव स्टोरी
जी हां, करियर की शुरुआत में कंगना का कथित तौर पर आदित्य पंचोली संग रिश्ते में होना सामने आया था। हालांकि ये कथित प्रेम-कहानी एक बड़े विवाद में बदल गई थी और कंगना ने आदित्य पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। जी हां, कंगना ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य पर शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया था। हालांकि इस मामले में आदित्य ने कंगना के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था और इसके लिए एक्ट्रेस को मानहानि का नोटिस भी भेजा था।
कंगना ने आदित्य पर लगाए थे गंभीर आरोप
इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा था कि आदित्य ने उन्हें घर में कैद कर लिया था और उस टाइम मेरे पास उस पहली मंजिल की विंडो से कूदने के अलावा और कोई चारा नहीं था। इतना ही नहीं बल्कि कंगना ने तो यहां तक कहा था कि इन सबसे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने आदित्य की वाइफ से भी मदद मांगी थी, लेकिन इसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- कैसी है Bade Miyan Chote Miyan की जोड़ी? क्या कहती है सोशल मीडिया की पब्लिक?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines