Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ (Kalki 2898 AD) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी बज है। मेकर्स पहले ही फिल्म के कुछ पोस्टर्स शेयर कर चुके हैं। जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म में प्रभास के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
प्रभास का नाम
‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास का नाम ‘भैरव’ है। जिसका खुलासा मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए किया है। इस पोस्टर में प्रभास का साइड पोज देखने को मिल रहा है। वहीं प्रभास ने आंखों पर काला चश्मा पहन रखा है। प्रभास का यह नया अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया है। आलम यह है कि प्रभास का नाम रिवील होने के चंद मिनटों में ही पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ के आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘भविष्य में काशी की गलियों से, ‘कल्कि 2898 एडी’ के भैरव का परिचय देते हुए।’
मेकर्स ने शेयर किया था पोस्टर
महाशिवरात्रि के पर्व पर ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने फिल्म में प्रभास के नाम का खुलासा करने का ऐलान किया था। ‘कल्कि 2898 एडी’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकर्स ने शुक्रवार की सुबह ही एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था- उसका नाम क्या है? आज शाम 5 बजे होगा ऐलान। इसी के साथ पोस्टर पर एक शिवलिंग भी मौजूद है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘दुनिया उसे जानती है… शाम 5 बजे खुलेगा राज। ‘कल्कि 2898 एडी’ टीम की तरफ से आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’
‘कल्कि 2898 एडी’ की स्टार कास्ट
साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पहली बार साथ नजर आएंगे। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान नाग अश्विन के हाथों में है। प्रभास और दीपिका के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन भी अहम रोल निभाएंगे।
फिल्म की कहानी
हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ की कहानी का खुलासा करते हुए डायरेक्टर नाग अश्विन ने बताया था कि, फिल्म की कहानी महाभारत काल से शुरू होगी। जो कि 2898 एडी में खत्म की जाएगी। नाग अश्विन के अनुसार ‘कल्कि 2898 एडी’ की स्टोरी लाइन छह हजार साल की होगी। जिसमें महाभारत से लेकर भविष्य तक की झलक देखने को मिलेगी। यह फिल्म 9 मई को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines