Kajal Aggarwal Viral Video: मशहूर साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हो गया। एक फैन ने भीड़ में उनके साथ ऐसी हरकत कर डाली जिसे देख आप भी भड़क उठेंगे। काजल अग्रवाल के साथ अब एक फैन की बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। आए दिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ ऐसी शर्मनाक हरकतें होती ही रहती हैं। लोगों की दीवानगी इन एक्ट्रेसेस के लिए इतनी बढ़ जाती है कि वो उन्हें अपनी प्रॉपर्टी ही समझ बैठते हैं।
काजल अग्रवाल को देख फैन हुआ बेकाबू
इन लोगों के लिए ये बात समझ पाना न जाने क्यों इतना मुश्किल है कि भले ही ये अदाकारा पर्दे पर अलग-अलग एक्टर्स के साथ रोमांस कर रही हों लेकिन वो उनका प्रोफेशन है। असल जिंदगी में इनका भी एक परिवार है। इनका पति या बॉयफ्रेंड हो सकता है। इनके बच्चे या माता-पिता हो सकते हैं जिन्हें इस तरह के बर्ताव से समस्या हो सकती है। सबसे अहम बात ये एक महिला है जिसकी मर्जी के बिना उसे छूने पर उसे आपत्ति होगी और ये उसके लिए किसी छेड़छाड़ से कम नहीं है। अब काजल अग्रवाल भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रही होंगी।
https://twitter.com/Movies_Ent_/status/1765327052318855317
फैन ने काजल के साथ की बदतमीजी
बता दें, हाल ही में काजल अग्रवाल अपने पिता के साथ हैदराबाद के एक स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में पहुंची थीं। उन्होंने वाइन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो हर बार की तरह इस बार भी बड़े ही कॉन्फिडेंटली इस इवेंट में शामिल हुईं। लेकिन फिर भीड़ में उनके साथ एक फैन ने बदतमीजी कर डाली। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक एक फैन आता है और वो एक्ट्रेस के साथ सेल्फी क्लिक करने के बहाने उन्हें गलत तरह से छूने लगता है। इस शख्स ने अचानक फोटो क्लिक करते हुए काजल अग्रवाल की कमर पर हाथ रख दिया।
यह भी पढ़ें: 10 हजार से कम सैलरी वालों को Tehelka Bhai मुफ्त में देंगे स्कूटी, लोग बोले ‘गरीबों का मसीहा’
फैन की हरकत से काजल हुईं शर्मसार
इसके बाद एक्ट्रेस बेहद अनकंफर्टेबल हो गईं और उन्होंने तुरंत इस पर रिएक्ट कर दिया। काजल ने तभी उस फैन को रोका और उसने पूछा कि ये क्या हरकत है। इस किस्से से उन्हें गुस्सा भी आया। हालांकि वो फिर भी बाकी लोगों के साथ हंसकर बात करती हुई नजर आईं और उन्होंने इवेंट खराब होने नहीं दिया। लेकिन काजल अग्रवाल के साथ हुआ ये ऑकवर्ड मोमेंट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद गुस्से में नजर आ रहे हैं और उस शख्स पर भड़के हुए हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines