Jaya Bachchan On Amitabh Bachchan: जया बच्चन (Jaya Bachchan) इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। वो अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पॉडकास्ट में लगातार रिलेशनशिप्स को लेकर टिप्पणियां दे रही हैं। ‘व्हट द हेल नव्या’ (What The Hell Navya! Season 2) में जया बच्चन को आज कल के रिलेशनशिप्स की उनके जमाने के रिलेशनशिप्स से तुलना करते हुए सुना गया है। इस दौरान वो अपने और अमिताभ बच्चन के कुछ पर्सनल सीक्रेट्स भी रिवील कर रही हैं।
जया बच्चन ने नव्या के पॉडकास्ट में किया खुलासा
हाल ही में जया बच्चन ने नव्या के पॉडकास्ट पर समय के साथ बदलते रिश्तों को लेकर बात की। इस दौरान नव्या ने उनसे रिश्तों में आने वाली प्रोब्लेम्स को लेकर सवाल कर लिया। इस सवाल का जवाब देते हुए जया बच्चन ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए रिलेशनशिप में रेड फ्लैग क्या है। जया बच्चन बोलीं कि लोगों के बैड मैनर्स उनके लिए रेड फ्लैग है। जिसके बाद नव्या ने उनसे फिर पूछा कि बैड मैनर्स से आपका क्या मतलब है?
रिलेशनशिप में जया बच्चन के लिया क्या है रेड फ्लैग?
उसके बाद नव्या को नानी से जवाब मिला कि एक चीज है जो उन्हें बुरी लगती है और वो है तू या तुम। दरअसल, जया का कहना है कि उन्हें तू या तुम कहकर बात करने वाले लोग पसंद नहीं आते। चाहे वो किसी से भी बात क्यों न कर रहे हों। जया बच्चन ने आगे नव्या से सवाल करते हुए कहा, ‘आपने मुझे कभी नाना से तुम कहकर बात करते हुए सुना है?’ इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि इन सब चीजों के लिए लोगों को कॉन्शियसली एफर्ट्स करने चाहिए। हालांकि, आजकल की जनरेशन के लोग ऐसा नहीं करते हैं, वो आप से तुम और तुम से तू पर आ जाते हैं और उसके बाद चीजें खत्म।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में इस मशहूर हसीना की हो सकती है एंट्री, दूसरी शादी टूटने के लग रहे कयास
प्यार और रिश्ते को लेकर दी सीख
जया का कहना है कि रिलेशनशिप में पार्टनर को इज्जत देना बेहद जरूरी है क्योंकि जब इज्जत नहीं होगी तो प्यार भी नहीं रहेगा। नव्या भी अपनी नानी की इस बात से सहमत हैं और वो भी ऐसा ही मानती हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस पॉडकास्ट में जया बच्चन आजकल की जनरेशन को प्यार और शादी को लेकर काफी कुछ सीखने वाली हैं। हो सकता है कि जया की बातों से लोगों का कुछ भला हो जाए।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines