हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मैं खो गई हूं... तलाक की खबरों के बीच शाहरुख खान की एक्ट्रेस ने क्यों कही ये बात?

Nayanthara Cryptic Post: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
Nayanthara Shared Cryptic Post. Photo Credit- Instagram

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उनके तलाक को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि खबरें महज अफवाह साबित हुईं, लेकिन एक बार फिर उनकी क्रिप्टिक पोस्ट ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है। दरअसल, नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट लिखी है, जिसने उनके तलाक की खबरों को फिर से हवा देनी शुरू कर दी है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

नयनतारा ने लिखी क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘Ummm … आई एम लॉस्ट।’ अपनी पोस्ट में नयनतारा ने खो जाने की बात कही है। उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को फिर से हैरान कर दिया है।

यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

उधर, नयनतारा की इस क्रिप्टिक पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा कि प्लीज मुझे हार्ट अटैक मत दो। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप सच में तलाक ले रही हैं?’ वहीं कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर सवाल उठाते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट से जोड़ना शुरू कर दिया है। लोगों ने एक्ट्रेस को यह सब बंद करने की सलाह भी दी है।

पहले भी शेयर की थी ऐसी पोस्ट

बता दें कि नयनतारा ने इससे पहले भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘वो हमेशा यही कहेंगी कि मैंने पा लिया, फिर भले ही उसकी आंखों में आंसू ही क्यों न हों।’ उनकी इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा होनी शुरू हो गई थी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद नयनतारा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन के तलाक की खबरें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

हालांकि बाद में यह खबरें महज अफवाह साबित हुईं। खुद विग्नेश शिवन ने नयनतारा से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिससे तलाक की अफवाह पर विराम लग गया था, लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस की क्रिप्टिक पोस्ट फैंस के मन में सवाल उठा रही है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें