Jannat zubair popularity: बॉलीवुड में रेखा, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर और आलिया भट्ट जैसी कई एक्ट्रेसेस ने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और ये सभी अपने करियर में बहुत कामयाब रही हैं। इसी लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम भी शामिल हो चुका है, जिनकी पॉपुलैरिटी शाहरुख-सलमान से भी ज्यादा है। क्या आप जानते हैं कि जन्नत जुबैर(Jannat zubair) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूब स्टार भी हैं, जिन्हें यूट्यूब पर 4.95 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 49.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये शाहरुख और सलमान के फॉलोअर्स से भी ज्यादा है।
7 साल में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
जन्नत का जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने 7 साल की छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जन्नत ने चांद के पार चलो और दिल मिल गए, फुलवा जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘लव का द इंड’ में श्रद्धा कपूर की छोटी बहन का किरदार निभाया है। इसके अलावा वो रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी में दिखी थीं।
रोहित शेट्टी भी रह गए थे हैरान
साल 2022 में जन्नत ने खतरों की खिलाड़ी में शिरकत की थी। उन्होंने इस शो में इतना अच्छा परफॉर्म किया कि रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस शो में टॉप 4 तक बनी रहीं। इसी साल जन्नत ने पंजाबी फिल्म कुलचे-छोले से डेब्यू किया था।
एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 49.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये किसी भी बॉलीवुड स्टार से अधिक है। इंस्टा पर शाहरुख खान को 46.5 मिलियन, सारा अली खान को 45 मिलियन, करीना कपूर को 12 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल, हर महीने कमाती हैं 25 लाख
जन्नत का नाम फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल है। उन्हें दुनिया के 30 टॉप मीडिया मार्केटिंग एंड एडवर्टाइसिंग कैटेगरी में शामिल किया गया है। जन्नत अपने सोशल मीडिया में इतनी फेमस हैं कि वो इससे हर महीने 25 करोड़ रुपए कमाती हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines