Janhvi Kapoor Phone Screen Photo Revealed: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लाइफ में क्या चल रहा है इसमें फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। वो क्या पहनती हैं, कहां जाती हैं और तो और क्या खाती हैं ये भी उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं। इसी बीच अब उनसे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जान्हवी कपूर से जुड़ा एक इंटरेस्टिंग फैक्ट रिवील हो गया है। एक्ट्रेस अपने फोन की स्क्रीन पर किसकी फोटो लगाती हैं अब ये सच सामने आ गया है।
जान्हवी की फोन स्क्रीन पर लगी फोटो हुई रिवील
वैसे अक्सर लोग अपने फोन की स्क्रीन पर या तो अपनी तस्वीर या उस शख्स की फोटो लगाते हैं जिनसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। ऐसे में अब आपके भी मन में यही सवाल उठ रहा होगा कि जान्हवी कपूर सबसे ज्यादा प्यार किस शख्स से करती हैं। उनकी लाइफ का सबसे जरूरी इंसान कौन है। तो इस सवाल का जवाब भी अब फैंस को मिल ही गया है। अगर आपको लग रहा है कि एक्ट्रेस के फोन की स्क्रीन पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) की तस्वीर लगी होगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि उन्होंने अपने फोन पर किसकी फोटो लगाई है?
एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड को छोड़ लगाई इस शख्स की तस्वीर
बता दें, हाल ही में पैपराजी ने जान्हवी कपूर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक कैजुअल लुक में दिखाई दे रही थीं। उनके हाथ में उनका फोन भी दिखाई दिया। जब पैपराजी ने जान्हवी के फोन पर जूम किया तो देखने को मिला कि उन्होंने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी कपूर (Sridevi Kapoor) के साथ तस्वीर लगाई हुई है। ये एक्ट्रेस के बचपन की फोटो है जिसमें वो इंडियन आउटफिट में मां के साथ पोज दे रही हैं। इस फोटो में मां-बेटी की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। इसे देखकर समझ आ रहा है कि जान्हवी अपनी मां को कितना मिस करती हैं।
यह भी पढ़ें: Katrina Kaif की पोल्का डॉट ड्रेस ने मचाया बवाल, फैंस बोले- ‘प्रेग्नेंट है क्या?’
फैंस हुए इमोशनल
वो आज भी अपनी मां को अपने करीब रखना चाहती हैं और ये एहसास करना चाहती हैं कि वो कहीं नहीं गईं। शायद इसलिए जान्हवी ने अपने फोन की स्क्रीन पर श्रीदेवी की तस्वीर लगाई होगी। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल होते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘मां की जगह कोई नहीं ले सकता।’ एक फैन बोला, ‘यह बहुत दिल को छू लेने वाला है।’ तो ज्यादातर लोग ये वीडियो देखने के बाद श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
2 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
2 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
2 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
5 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
42 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
194 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
216 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines