Janhvi kapoor 2nd telugu movie announce: जान्हवी कपूर जल्द साउथ एक्टर रामचरण के साथ अपने दूसरे तेलुगु प्रोजेक्ट में रोमांस करती नजर आएंगी। जान्हवी ने कुछ दिनों पहले ही अपनी साउथ की डेब्यू फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर किया था। जान्हवी का साउथ फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है, क्योंकि उनकी मां श्री देवी साउथ से थीं और उनकी एक्टिंग करियर की शुरुआत भी वही से हुई थी।
क्या होगा जान्हवी की दूसरी तेलुगु फिल्म का नाम
जान्हवी की दूसरी तेलुगु फिल्म को लेकर तरण आदर्श ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर किया और बताया कि जान्हवी कपूर के बर्थडे के खास दिन पर मिथ्री मूवी मेकर्स ने उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने जान्हवी की फोटो शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे विश किया है। तरण आदर्श के अनुसार जान्हवी उनकी अगली फिल्म में रामचरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म का टाइटल क्या होगा, इसे लेकर खुलासा नहीं किया गया है।
जूनियर एनटीआर के साथ होगी पहली फिल्म
जान्हवी की साउथ डेब्यू फिल्म जूनियर एनटीआर के साथ होगी। इस फिल्म का नाम देवरा पार्ट 1 है, जिसका डायरेक्शन साउथ के सुपरस्टार के.शिवा कर रहे हैं। जान्हवी के एक इंटरव्यू के अनुसार वो इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।
मां को तोता कहते थे और मुझे टेप रिकॉर्डर कहने लगे
जान्हवी ने एक इंटरव्यू में अपनी और अपनी मां के सिचुएशन को कंपेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां बॉलीवुड में आई थीं तब उन्हें हिंदी नहीं आती थी। वो उस समय रट के डायलॉग्स बोलती थीं, इसलिए लोग उन्हें तोता कहते थे। अब वो जब तेलुगु फिल्म में काम कर रही हैं तो वो भी डायलॉग्स रिकॉर्ड कर के बोलने की प्रैक्टिस करती हैं। सेट पर उनके डायरेक्टर उन्हें टेप रिकॉर्डर बुलाते हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
11 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
48 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
79 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
200 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
222 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines