Jacqueline Fernandez Building Fire Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस की बिल्डिंग धुआं-धुआं होती नजर आ रही है। वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौजूद है।
किचन में लगी आग
जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग बांद्रा पश्चिम के पाली हिल में नवरोज हिल सोसायटी में है। जैसे ही आग लगने की घटना हुई, तुरंत दमकल की चार गाड़ियां, तीन जंबो टैंकरों और एक ब्रीदिंग वैन को भेजा गया। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग इमारत की 13वीं मंजिल पर एक रसोई में लगी थी।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
जानकारी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस इस बिल्डिंग में शानदार 5 बीएचके फ्लैट में रहती हैं। पीटीआई की खबर के अनुसार- रात करीब 8 बजे नरगिस दत्त रोड पर स्थित आवासीय इमारत में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग नवरोज हिल सोसायटी की 14वीं मंजिल पर एक कमरे तक पहुंची। हालांकि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपको बता दें कि जैकलीन ने पिछले साल मुंबई के बांद्रा पश्चिम में पाली हिल के आलीशान इलाके में ये फ्लैट खरीदा था। इस इमारत में सुइट, द पेंटहाउस, स्काई विला और मेंशन जैसे विकल्प मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: ED के दावों के बाद क्या Jacqueline Fernandez का करियर भी हो जाएगा खत्म?
‘वेलकम टू जंगल’ में आएंगी नजर
हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस आगामी फिल्म में एक्शन स्टार जीन-क्लाउड वान डेम के साथ नजर आएंगी। वह इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इटली में एक्शन स्टार के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में भी नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में उतरेंगे ‘वीर सावरकर’, हरियाणा की इस सीट से BJP दे सकती है टिकट
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
13 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
13 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
17 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
27 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
28 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
28 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines