Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग (Anant-Radhika Pre Wedding) सेरेमनी में कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाली इस सेरेमनी में रिहाना ने पहले दिन ही परफॉर्म किया था। ऐसे में रिहाना की एंट्री से लेकर परफॉर्मेंस और ऐयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा था। मगर क्या आप जानते हैं कि, अंबानी फैमिली के इवेंट का इंटरनेशनल सिंगर्स से पुराना कनेक्शन रहा है? रिहाना से पहले भी कई बड़े इंटरनेशनल सिंगर्स अंबानी परिवार के इवेंट्स में परफॉर्म कर चुके हैं। जिसके लिए उन्होंने अंबानी से मोटी रकम वसूली है।
रिहाना
कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना ने गुजरात के जामनगर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की थी। रिहाना ने इवेंट की पहली शाम परफॉर्म करते हुए महफिल में समा बांध दिया था। वैसे तो रिहाना एक परफॉर्मेंस के लिए 12 करोड़ से 99 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। मगर खबरों की मानें तो अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के लिए रिहाना ने लगभग 50 करोड़ रुपए की फीस ली है।
बियॉन्से
फेमस इंटरनेशनल सिंगर बियॉन्से नॉलेस ने भी 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई में परफॉर्म किया था। ईशा और आनंद की प्री-वेडिंग सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। जिसमें बियॉन्से ने शानदार सिंगिंग परफॉर्मेंस दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस परफॉर्मेंस के लिए बियॉन्से ने 33 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
क्रिस मार्टिन
मशहूर सिंगर क्रिस मार्टिन भी अंबानी फैमिली के इवेंट में परफॉर्म कर चुके हैं। क्रिस ने 2020 में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में स्टेज पर गाना गाया था। रिपोर्ट्स की माने तो इसके लिए मुकेश अंबानी ने क्रिस को 8 करोड़ रुपए की फीस दी थी।
एडम लेविन
एडम लेविन ने 2019 में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मंगल पर्व सेरेमनी में गाना गाया था। मुंबई में होने वाली इस सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए एडम लेविन ने 8 करोड़ से 12 करोड़ तक चार्ज किया था।
जॉन लीजेंड
जाने-माने सिंगर जॉन लीजेंड ने अंबानी परिवार के ग्रैंड इवेंट में परफॉर्म किया था। दरअसल 2018 में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में आयोजित की गई थी। इस सेरेमनी में जॉन लीजेंड ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। जिसके लिए उन्होंने 8 करोड़ तक की फीस चार्ज की थी।
रिहाना हैं सबसे महंगी सिंगर
अंबानी फैमिली के इवेंट्स में परफॉर्म करने वाले सिंगर्स की लिस्ट से साफ पता चलता है कि, रिहाना भारत में परफॉर्म करने वाली अब तक की सबसे मंहगी सिंगर हैं। जिन्हें अंबानी परिवार ने 5 मिलियन डॉलर की मोटी रकम दी है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines