Govinda Wedding Video Viral: 90 के दौर में अपनी कॉमेडी और डांस से फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने एक बार फिर शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जाहिर है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की लव स्टोरी के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं। इस बीच एक्टर की शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है माजरा?
गोविंदा की शादी का सच
आपको बता दें कि गोविंदा ने किसी और से नहीं बल्कि अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से दूसरी शादी की है। दरअसल, हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी के साथ कलर्स के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ के सेट पर पहुंचे थे। यहां कपल ने एक बार फिर से शादी की यादों को ताजा किया और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि ‘डांस दीवाने 4’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो की होस्ट माधुरी दीक्षित गोविंदा से कहती हैं, ‘गोविंदा जी आपकी शादी कब हुई? कुछ पता ही नहीं चला।’ इस पर एक्टर की वाइफ सुनीता कहती हैं, ‘हमारी शादी की कोई तस्वीर ही नहीं है।’
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav बेकसूर है… यूट्यूबर के सपोर्ट में आए फैंस, X पर ट्रेंड हुआ #JusticeForElvish
माधुरी ने कराई दोनों की शादी
सुनीता आहूजा की बात सुनने के बाद माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘शादी की तस्वीरें नहीं हैं तो क्या हुआ? डांस दीवाने का पूरा परिवार है। आज हम आपकी वरमाला कराएंगे।’ बस फिर क्या था माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी के सामने गोविंदा और सुनीता एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए।
वीडियो पर फैंस ने किया रिएक्ट
उधर, शो का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी एक पल को हैरान रह गए। हालांकि बाद में लोग गोविंदा और सुनीता आहूजा को बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोग शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंदा ने अपने करियर के पीक पर शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने अपनी शादी को कई साल तक छिपाकर रखा था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि उन्हें डर था कि कहीं उनकी शादी का सच सामने आने से उनका करियर खत्म न हो जाए।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines