Govinda: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा अपनी दूसरी सियासी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। जैसे ही एक्टर ने राजनीति में फिर से एंट्री की तो वो सुर्खियों में छा गए। फैंस भी एक्टर के राजनीति में वापस आने से बेहद खुश हैं। बता दें कि गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। वहीं, गुट में शामिल होने के बाद एक्टर ने News24 से खास बातचीत की। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?
News24 से Govinda ने की खास बातचीत
हाल ही में गोविंद के शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, अब News24 से बात करते हुए चीची ने कहा कि मुझे ऐसा लगा कि हम ठहरे रहे हैं, तो चलना भी जरूरी है और साथ चलने के लिए साथी चाहिए और वो भी क्लीन भूमिका वाले। मैं एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद देता हूं और ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि मैं इसमें ईमानदारी से कामयाब हो जाऊं।
आंवले का खाया और बुजुर्ग का कहा, कभी जाया नहीं जाता- गोविंदा
इसके आगे गोविंदा ने कहा कि मैं ये प्रार्थना करता हूं कि सब सही हो और जहां पर हम मौजूद रहे, अच्छा माहौल तैयार हो और इस माहौल के जरिए और नजरिए ये आगे निकलेंगे। मुझे ऐसा लगता था कि आंवले का खाया और बुजुर्ग का कहा, कभी जाया नहीं जाता। भगवान का मुझ पर बहुत आशीर्वाद रहा है, जब मैं एक्टर था, सुपरस्टार था तब भी और अब भी। गोविंदा ने कहा कि आप कितना भी कमाल कर लो, लेकिन उसमें दाग लगाने वाले हर जगह मिलेंगे, लेकिन जो आंखों से नजर आता है, जो सच है, उसमें आप कैसे किसी की खिलाफत कर सकेंगे।
विचारधारओं को लेकर लोगों ने किए बहुत सारे सवाल- गोविंदा
गोविंदा ने कहा कि जिस वक्त विचारधाराओं का युद्ध चल रहा था, जिस वक्त मैं ज्वॉइन किया था, जब पॉलिटिक्स ज्वॉइन हुआ था, तो लोगों ने विचारधाराओं को लेकर बहुत सारे सवाल किए थे, तो मैंने कहा कि जो पक्षपात करते हैं और जो सवाल पूछते हैं, उन सबसे बाहर निकलके जो ऑर्टिस्ट है वो ऑर्टिस्ट का काम करें और हम अपने काम को और बेहतर करें।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को Instagram पोस्ट पर मिलीं बधाइयां, एक्ट्रेस ने कहा- दिल क्या इरादा तेरा…
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines