Govinda Meet Eknath Shinde Leader Krishna Hegde: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा (Govinda) को लेकर एक बार फिर खबर आई है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में दोबारा उतर सकते हैं। इस बात का हिंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर से मिला है। तस्वीर में गोविंदा के साथ शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा हेगड़े बुधवार रात गोविंदा से मिलने उनके जुहू स्थित घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद से गोविंदा के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। फिलहाल यहां से उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) ने मराठी एक्टर अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा को इस सीट से किसी जाने-माने चेहरे को उतारने की तलाश है। ऐसे में गोविंदा के नाम की चर्चा होनी शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ गोविंदा और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े की तस्वीर सामने आने के बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्टर एकनाथ शिंदे की शिवसेना टिकट पर इस सीट से ताल ठोक सकते हैं। हालांकि ऑफिशियल स्टेटमेंट आना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election: ‘खिचड़ी चोर को टिकट दे दिया…’, अपनी ही पार्टी पर भड़के संजय निरुपम
मुख्यमंत्री शिंदे से मिले थे गोविंदा
हाल ही में गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी थी कि तीन दिन पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि एक्टर अभी पत्ते नहीं खोल रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंदा ने साल 2004 में उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव चुनाव लड़ा था और भाजपा के राम नाईक को तगड़ी शिकस्त दी थी। हालांकि सांसद बनने के बाद उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines