Taapsee Pannu Films: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) जल्द ही बॉलीवुड में धमाका मचाने के लिए तैयार हैं। उनके पास तीन बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इनमें से एक है ‘वो लड़की है कहां?’ (Woh Ladki Hai Kahaan?) जिसकी शूटिंग भी कंप्लीट हो चुकी है। इसके अलावा वो ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (Phir Aayi Haseen Dillruba) और ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) में भी दिखाई देंगी। लेकिन इन तीनों फिल्मों का जहां एक तरफ फैंस इंतजार कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ हमें एक डर लग रहा है। कहीं इस बार भी तापसी नए पैकेट में पुरानी स्टोरी तो नहीं बेच देंगी।
कहानी वही नाम अलग
ऐसे हम क्यों कह रहे हैं ये भी आप समझ जाएंगे। दरअसल, कई बार ऐसा हुआ है कि तापसी की फिल्में देखने के बाद ऐसा लगता है यही तो उनकी पिछली फिल्म में हुआ था। एक्ट्रेस ने कई ऐसी मूवीज दी हैं जिनमें स्टोरी या कांसेप्ट सेम होता है। उनकी तीन फिल्मों में बड़ा संजोग है जो शायद आपने अभी तक नहीं पकड़ा होगा। लेकिन ये लोचा हमारी पकड़ में आ गया है। तो चलिए देखते हैं वो कौन-सी तीन फिल्में हैं जिनमें तापसी ने ऑडियंस के साथ गेम खेला है और उनका पपलू बनाया है।
Game Over
साल 2019 में आई तापसी पन्नू की फिल्म ‘गेम ओवर’ को 6.9/10 IMDb रेटिंग मिली है। इस फिल्म में वो अपने हाथ में एक टैटू बनवाती हैं और उस दिन से उनकी लाइफ में प्रोब्लेम्स शुरू हो जाती हैं। पहले न्यू ईयर की शाम के दिन उनका रेप होता है और फिर वो मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रोब्लेम्स से जूझती हैं। इसके बाद उन्हें पता चलता है उनके हाथ में बने टैटू की इंक में किसी लड़की की चिता की राख मिली हुई है। इसके बाद उनकी लाइफ में बड़े-बड़े हादसे होते हैं। एक रात 3 लड़के उन्हें जान से मारने आते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी जान बचाने के 3 चांस मिलते हैं। हर चीज बार-बार रिपीट होती है जब तक वो उन तीनों को मार अपनी जान नहीं बचा लेती। इस दौरान पहली बार में उनसे जो गलती होती है दूसरी बार में वो उन्हें नहीं दोहराती और अपने आखिरी मौके पर वो हिम्मत रख जीत हासिल कर लेती हैं। उन्हें पता होता है कि फ्यूचर में क्या होने वाला है।
Looop Lapeta
इससे ही मिलती- जुलती कहानी है फिल्म ‘लूप लपेटा’ की जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी एक एथलिट होती हैं लेकिन एक हादसे की वजह से उनका करियर बर्बाद हो जाता है और वो यहां भी अपनी जान लेने की कोशिश करती हैं। लेकिन इस फिल्म में भी वो ऐसा करने में नाकामयाब हो जाती हैं क्योंकि उन्हें एक लड़का बचा लेता है। अब तापसी को उस लड़के से प्यार होता है और जब उस लड़के की जान खतरे में पड़ती है तो एक्ट्रेस उसे बचाने के लिए अपनी जी-जान लगा देती हैं। इस फिल्म में वो सावित्री बनकर अपने सत्यवान की जान बचाती हैं। यहां भी लॉजिक थोड़ा कम ही है। उन्हें अपने बॉयफ्रेंड की जान बचाने के तीन मौके मिलते हैं। पहले मौके पर उनका बॉयफ्रेंड मर जाता है और कहानी फिर से शुरू होती है। हर चीज रिपीट होती है और दूसरी बार भी वो लड़का जान से हाथ धो बैठता है लेकिन अपने तीसरे और आखिरी चांस में तापसी बॉयफ्रेंड की जान बचाने में कामयाब हो जाती हैं। इस फिल्म में भी उन्हें पता होता है कि आगे क्या होगा।
यह भी पढ़ें: ये लड़की है रियलिटी शोज की क्वीन, पहचाना कौन?
Dobaaraa
साल 2022 में आई तापसी पन्नू की फिल्म ‘दोबारा’ एक साइंस फिक्शन थ्रिलर ड्रामा है। इस फिल्म में वो अपने नए घर में रखे टीवी को चलाती हैं तो उन्हें टीवी में एक ऐसा बच्चा दिखता है जो कई साल पहले ही मर चुका है। अब तापसी के सामने वहीं चीजें रिपीट होती हैं जिस दौरान उस बच्चे की जान गई थी। ऐसे में वो उस बच्चे को समझाती हैं और किसी तरह से उसकी जान बचा लेती हैं। इसके बाद उनकी लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। इसमें कुछ भी तीन बार तो नहीं हुआ लेकिन पास्ट और फ्यूचर के बारे जानकारी होना एक कॉमन कांसेप्ट है जो पहली दो फिल्मों में भी देखने को मिला है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
20 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines