Miss World 2024: मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता का जल्द ही आगाज होने वाला है। भारत 28 सालों बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2024) को होस्ट करने जा रहा है। इस बार मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉन्टेस्ट में देश-दुनिया की कई हसीनाओं ने हिस्सा लिया है। मगर क्या आप जानते हैं कि, दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक जिब्राल्टर को रिप्रजेंट करने के लिए Faith Torres का नाम सामने आया है। तो आइए जानते हैं Faith Torres के बारे में विस्तार से।
जिब्राल्टर से हैं Faith Torres
मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली Faith Torres मिस जिब्राल्टर का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। जिब्राल्टर यूरोपीय देशों के दक्षिण में स्थित एक छोटी सी कंट्री है। जिसकी उत्तरी सीमा स्पेन से लगती है। जिब्राल्टर की गिनती दुनिया के सबसे छोटे देशों में होती है। जिब्राल्टर का कुल क्षेत्रफल महज 7 किलोमीटर स्क्वायर है। वहीं महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान पर होने के अलावा जिब्राल्टर भी ब्रिटेन की कॉलोनी रह चुका है। एक समय पर जिब्राल्टर में ब्रिटेन की रॉयल एंडियन नेवी का बेस मौजूद था। हालांकि आज भी इसे ब्रिटेन की ओवरसीज टेरेटरी कहा जाता है। मगर अब यह देश स्वतंत्र रूप से काम करता है।
साइंटिस्ट बनना चाहती थीं Faith Torres
मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली सुंदरी Faith Torres वास्तव में वैज्ञानिक बनना चाहती थीं। बायोमेडिकल साइंस की डिग्री हासिल करने के बाद Faith Torres ने बायोमेडिकल असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा पियानो सीखने में भी Faith Torres की खासी दिलचस्पी थी और अब वो बेहतरीन पियानो भी बजाती हैं।
मेंटल हेल्थ को किया प्रमोट
Faith Torres ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी कई अवेयरनेस कैंपन चलाए हैं। मेंटल हेल्थ को प्रमोट करने के अलावा Faith Torres पर्यावरण को लेकर भी सजग रहती हैं। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी कई जागरुकता अभियानों में हिस्सा लिया है। Faith Torres मेंटल हेल्थ और एनवायरनमेंट से जुड़े अवेयरनेस कैंपन में काफी एक्टिव रहती हैं।
जिब्राल्टर को किया रिप्रजेंट
प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त रहने के बावजूद Faith Torres ने कई विदेशी मंचों पर अपने देश को रिप्रजेंट किया है। Faith Torres ने जिब्राल्टर यूथ स्क्वायर के साथ विदेश में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं अब Faith Torres दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस वर्ल्ड में भी जिब्राल्टर को रिप्रजेंट कर रही हैं।
मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट फिनाले
बता दें कि, 28 सालों बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता को भारत होस्ट कर रहा है। इस 71वें मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। जिसका फिनाले 9 मार्च की रात को होगा। वहीं भारत से सिनी शेट्टी ने इस कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines