Live Updates
'हनुमैन' की OTT रिलीज डेट आउट
साउथ स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमैन' ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि 'हनुमैन' 5 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म को तीन भाषाओं तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
https://twitter.com/PrasanthVarma/status/1772446068015251627?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772446068015251627%7Ctwgr%5E13b90ed8385e58f80ec55ef753de9c2bacf7ce49%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Fweb-series-review-hanuman-to-release-on-ott-from-this-day-in-tamil-malayalam-and-kannada-version-on-hotstar-after-zee5-and-jio-cinema-23682965.html
बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ट्रेलर लॉन्च स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे।
होली पर डिंपी की मांग भरेगा टीटू
टीवी सीरियल 'अनुपमा' में हर दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं। इन दिनों शो में होली पार्टी चल रही है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पार्टी के दौरान टीटू, डिंपी को कलर लगाने की कोशिश करेगा। तभी वहां वनराज आ जाएगा और टीटू को धक्का देगा। टीटू के हाथ से कलर उड़कर डिंपी की मांग में जा गिरेगा।
दो और दो प्यार का सॉन्ग 'जज़्बाती है दिल' रिलीज
विद्या बालन स्टारर फिल्म 'दो और दो प्यार' का पहला गाना 'जज़्बाती है दिल' मंगलवार को रिलीज हो गया है। गाने में विद्या बालन और प्रतीक गांधी की रोमांटिक और मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
Aashram 4 की रिलीज पर आया ताजा अपडेट
बॉबी देओल की मच अवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 4' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सीरीज की रिलीज पर ताजा अपडेट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'आश्रम' का सीजन 4 इसी साल लौट रहा है। सीरीज में बाबा निराला का दाहिना हाथ भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल ने एक इंटरव्यू में बताया कि मेकर्स की तरफ से सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस साल तक 'आश्रम 4' रिलीज हो जाएगी। बता दें कि 'आश्रम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं।
थलाइवर 171 की शूटिंग पर आया अपडेट
फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'थलाइवर 171' की शूटिंग पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इसकी शूटिंग शुरू होने में करीब 4-5 महीने लग सकते हैं। बता दें कि 'थलाइवर 171' में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं।
होली पर टॉपलेस हुईं आकांक्षा पुरी
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने होली के मौके पर सेंशुअस फोटोशूट कराते हुए तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने टॉपलेस होकर होली का जश्न मनाया है। उनकी तस्वीर ने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है।
RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा ने पति विराट को दी बधाई
IPL के दौरान RCB और PBKS के बीच चले मैच में विराट कोहली की टीम ने जीत हासिल की। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने पति विराट को वीडियो कॉल के जरिए बधाई दी। वीडियो कॉल के दौरान विराट अजीबोगरीब चेहरे बनाते दिखाई दिए। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह अपने बेटे अकाय से बात कर रहे हैं। जाहिर है कि बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का शर्मा लंदन में हैं।
https://twitter.com/iamsatypandey/status/1772329283941449976
स्वातंत्र्यवीर सावरकर पर नहीं चढ़ा होली का रंग
देशभक्ति पर आधारित रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि कुल कलेक्शन 8.25 करोड़ रहा है।
https://twitter.com/SacnilkEntmt/status/1772331681153957954?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772331681153957954%7Ctwgr%5Efd7cd1b4a311cfb0d5ab9b37776b083392b50111%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fentertainment%2Fswatantrya-veer-savarkar-madgaon-express-collection-holi-2024-divyendu-randeep-hooda-latest-box-office-collection%2F416690%2F
मडगांव एक्सप्रेस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत कर रही है। अब मडगांव एक्सप्रेस का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
https://twitter.com/SacnilkEntmt/status/1772331653651906814?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772331653651906814%7Ctwgr%5Efd7cd1b4a311cfb0d5ab9b37776b083392b50111%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fentertainment%2Fswatantrya-veer-savarkar-madgaon-express-collection-holi-2024-divyendu-randeep-hooda-latest-box-office-collection%2F416690%2F
YRKKH में होगी एक और नई एंट्री
टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि मेकर्स शो में एक और नई एंट्री कराने जा रहे हैं। सास, बहू और बेटियों की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में मृणाल जैन की एंट्री होगी। मृणाल शो में अक्षरा शर्मा और अभिमन्यु बिड़ला के बेटे अभिर के किरदार में दिखाई देंगे।
होली पर Shaitaan का डबल धमाका
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अब तक कायम है। फिल्म ने होली के मौके पर अपना जलवा कायम रखा। शनिवार और रविवार के मौके पर फिल्म की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रिलीज के 18वें दिन 'शैतान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस 3.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 128.80 करोड़ रुपए हो गया है।
अंकिता-विक्की ने किया रोमांटिक डांस
होली के मौके पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पार्टी होस्ट की। इस मौके पर कई सेलेब्स पार्टी में शामिल हुए और होली का जश्न मनाया। इस बीच अंकिता और विक्की ने रोमांटिक डांस भी किया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पति जीन की बाहों में रोमांटिक हुईं प्रीति जिंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने पति जीन गुडइनफ के साथ होली सेलिब्रेट की। चेहरे पर गुलाल लगाकर प्रीति ने पति की बाहों में रोमांटिक पोज दिया। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'आप सभी को होली के त्योहार की शुभकामनाएं।'
Entertainment Bollywood News Live Updates: होली के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर होली सेलिब्रेट की। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ होली एन्जॉय की। कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी के बाद ये पहली होली थी। कपल ने रोमांटिक अंदाज में होली का फेस्टिवल मनाया। बॉलीवुड के अलावा टीवी सेलेब्स भी होली का जश्न मनाने से पीछे नहीं रहे। सेलेब्स की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज ने कपल के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बेटी मालती मैरी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ निक जोनस भी रंगों से सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर कपल ने फैमिली और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक कराई।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines