हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब Emraan Hashmi के साथ इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गई एक्ट्रेस, कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी

Emraan Hashmi Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सीरियल किसर इमरान हाशमी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एक्टर की रील लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताएंगे जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आइए जानते हैं वो किस्सा।

विज्ञापन
Emraan Hashmi Birthday

Emraan Hashmi Birthday : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सीरियल किसर के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर अपने फैंस के बीच इतने पॉपुलर हैं कि उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको इमरान हाशमी की रील लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। यह किस्सा तब का है, जब एक्टर अपनी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान इंटीमेट सीन करते वक्त एक्ट्रेस खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाईं। आइए जानते हैं पूरा किस्सा।

इंटीमेट सीन करते हुए खायो कंट्रोल

आज तक आपने कई बार सुना होगा कि फिल्मों की शूटिंग करते वक्त कई बार इंटीमेट सीन्स के दौरान एक्टर अपना कंट्रोल खो बैठते हैं। कट बोलने के बाद भी वह नहीं रूकते। लेकिन इमरान हाशमी के साथ इसके विपरीत हुआ। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी का यह किस्सा एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ जुड़ा हुआ है। जब वह एक्टर के साथ इंटीमेट सीन देते हुए खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाई थीं।

विज्ञापन

अजहर की शूटिंग के दौरान का किस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी अपनी फिल्म ‘अजहर’ की शूटिंग कर रहे थे। सीन के दौरान मेकर्स ने दोनों को एक इंटीमेट सीन करने के लिए कहा था। सीन कुछ ऐसा था कि पहले नरगिस को इमरान के गाल पर किस करना था और फिर दोनों को लिप लॉक करना था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दोनों स्टार्स इस सीन को शूट कर रहे थे तो इमरान हाशमी ने मजाक करते हुए डायरेक्टर से कहा कि अगर ये सीन सही से शूट नहीं हुआ तो हम दोनों किस करते रहेंगे और आप टेक ले लेना। इस बात को सुनकर सब हंसने लगे। बताया जाता है कि जब सीन शुरू हुआ तो नरगिस इतना खो गईं कि तीन बार कट बोलने के बावजूद वो इमरान को किस करती रहीं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

इस दौरान इमरान हाशमी लगातार पीछे हटते रहे लेकिन नरगिर रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। गौरतलब है कि इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘अजहर’ पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड थी। फिल्म साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola