Elvish Yadav Viral Video On Aryan Khan: एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ तो आई ही है। साथ ही उनके कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो गए हैं। इसी बीच अब एल्विश यादव का साल 2021 का एक वीडियो लोगों के हाथ लग गया। इस वीडियो में एल्विश ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) का जिक्र किया था। लेकिन अब ये वीडियो उठाकर सोशल मीडिया यूजर्स एल्विश को ही ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यूट्यूबर के साथ कर्मा हुआ है।
एल्विश यादव ने आर्यन खान पर बनाया था वीडियो
दरअसल, जब आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे थे तो एल्विश ने उन्हें जमकर रोस्ट किया था। एल्विश यादव ने आर्यन खान को लेकर साफ कहा था जब एक लड़का ड्रग्स के साथ पकड़ा गया, उसके ऊपर चार्ज शीट फाइल हुई, वो अरेस्ट हो गया सारी चीज हो गईं जो क्रिमिनल के साथ होती हैं। उसके बाद भी उनके फैंस ये मानने को तैयार नहीं हैं कि आर्यन खान ने गलत किया है। ऐसे में एल्विश ने आई स्टैंड विद आर्यन खान ट्रेंड करवाने वाले फैंस को बेवकूफ बताया था। उन्होंने शाहरुख खान के फैंस को अंधा तक कह दिया था। साथ ही ये भी सलाह दी थी कि गलत को गलत कहना सीख लो।
अब खुद ही फंसे एल्विश यादव
ऐसे में अब एल्विश यादव भी आर्यन खान की तरह ही मुसीबत में फंसे हुए हैं। उनके खिलाफ भी केस चल रहा है और वो भी जेल में जा पहुंचे हैं। तो अब यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या अब एल्विश यादव भी क्रिमिनल हैं और जो फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं क्या वो भी अंधे हैं। ऐसे में अब ट्रोलर्स को ये वीडियो देख एल्विश यादव को रोस्ट करने का एक और मौका मिल गया है। ये वीडियो देखने के बाद लोग एल्विश की खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं एल्विश यादव की इस वीडियो पर अब लोगों की क्या राय है।
यह भी पढ़ें: खुले बाथरूम में नहाती हैं Janhvi Kapoor, बचपन से आजतक नहीं लगवाया लॉक; आखिर क्या है वजह?
कर्मा के नाम पर एल्विश हो रहे ट्रोल
एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया, ‘गलत आदमी को मशहूर कर दिया।’ एक बोला, ‘कर्मा के पास कोई मेन्यू नहीं है।’ किसी ने लिखा, ‘वास्तव में अल्लाह सबसे अच्छा प्लैनर है।’ किसी ने मजाक में लिखा, ‘एल्विश भाई ने अपने भविष्य की प्रेडिक्शन की।’ एक ने कहा, ‘भाई अपने बारे में सच बोल रहा है।’ किसी ने लिखा, ‘एक सिस्टम जेल में गया छपाक।’ एक ने तो ये भी कहा है, ‘कर्मा ने यू-टर्न ले लिया।’ एक कहता है, ‘जो चारों ओर घूमता है, चारों ओर आता है उसे कर्मा कहते हैं।’ एक ने लिखा, ‘अगर विडंबना का कोई चेहरा होता।’ अब कुछ इसी तरह से एल्विश यादव अपनी की बातों में फंसकर रह गए हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines