Elvish Yadav, Snake Venom Case: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस में कोर्ट ने जमानत दे दी है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो ‘राव साहब’ के फैंस खुशी से झूम उठे और इसी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर से #ElvishaYadav ट्रेंड हो गया। जी हां, जहां एल्विश के जेल जाने से सोशल मीडिया दो भागों में बंट गया था। वहीं, अब उन्हें जमानत मिलने पर भी नेटिजंस ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि एल्विश को बेल मिलने पर इंटरनेट यूजर्स का क्या कहना है?
सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
आज 22 मार्च को स्नेक वेनम केस में एल्विश की कोर्ट में पेशी थी, जिसमें उन्हें बेल मिल गई है। वहीं, अब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि आज एल्विश आर्मी आज बहुत खुश हैं क्योंकि एल्विश को बेल मिल गई है और इससे उनके फैंस बेहद खुश हो गए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो एल्विश हम आपके लिए बहुत खुश हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि किंग इज बैक, हालांकि वीडियो पुराना है। एक और शख्स कहते हैं कि एल्विश यादव वेलकम बैक। इस तरह सभी एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं।
क्या था मामला?
बता दें कि स्नेक वेनम केस में एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने अरेस्ट किया था पांच दिन जेल में रहने के बाद आज एल्विश को इस मामले में बेल मिली है। साल 2023 में पहली बार एल्विश का नाम इस केस से जुड़ा था। हालांकि तब एल्विश को इस केस में अरेस्ट नहीं किया गया था। साथ ही यूट्यूबर ने खुद वीडियो शेयर कर सभी आरोपों को खारिज किया था। हालांकि अब उन्हें इस केस में 5 दिन के लिए जेल में रहना पड़ा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
2 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
6 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
16 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
17 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
17 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines