Elvish Yadav Arrested : बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की परेशानी बढ़ गई है। सांप के जहर से जुड़े मामले में यूपी की नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 284/289/120बी भारतीय दंड संहिता (भादवि) 9/39/48।/49/50/51 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन बाद में उनकी धाराओं में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 भी जोड़ दिया गया। आइए जानते हैं कि एल्विश यादव को कितने साल की सजा हो सकती है।
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के तहत कितनी होगी सजा
जानवरों के शिकार करने के मामले में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 (NDPS ACT-1972) लगाया जाता है। इसके तहत तीन साल से लेकर सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है। जुर्माना 10 हजार या अधिकतम 25 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें : बिग बॉस विनर एल्विश यादव गिरफ्तार, क्या है सांपों से जुड़ा मामला?
धारा 284 के तहत सजा का प्रावधान
विषैले पदार्थ को लापरवाही तरीके से रखने या फिर बेचने वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 284 के तहत मुकदमा दर्ज होता है। इसके तहत आरोपी को छह महीने की सजा हो सकती है।
धारा 289 के तहत कितनी होती है सजा
आईपीसी की धारा 289 के तहत जीवजन्तु के संबंध में उपेक्षापूर्ण आचरण करने के मामले में 6 महीने का कारावास या एक हजार जुर्माना का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : न्यायिक हिरासत में भेजे गए Elvish Yadav, जेल में कटेंगे 14 दिन
धारा 120बी के तहत सजा का प्रावधान
भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी अपराधों की आपराधिक साजिश से संबंधित है। इसके तहत 2 साल से कम जेल की सजा का प्रावधान है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines